कासगंज

सिपाही ने एसपी ऑफिस में सिंदूर से भरी गर्लफ्रेंड की मांग, तीन महीने पहले हुई थी पहली मुलाकात

लड़की के शिकायत पत्र का एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने संज्ञान लिया और दोनों को अपने ऑफिस में बुलाया। साथ ही एसपी ने लड़की और लड़के परिवार वालों को भी बुलाया। काफी समझाने के बाद परिवार वालों ने भी शादी के लिए हामी भर दी।
2 min read
• •
Updated: 24 Dec 2021, 4:29 PM IST
ksagunj.jpg

अब तक आपने पुलिस थानों में शादी की बहुत सी खबरें देखी और सुनीं होंगी। लेकिन यूपी के कासगंज में एक ऐसा मामला सामने आया जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। उत्तर प्रदेश पीएसी में तैनात एक सिपाही को एक लड़की से प्यार हो गया। लड़की भी सिपाही को चाहने लगी, दोनों ने शादी करने का फैसला किया, लेकिन परिजन शादी के खिलाफ थे। फिर क्या दोनों ने इस बात की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। जिसके बाद एसपी ने दोनों परिवारों को बुलाकर काफी समझाया। परिवार की सहमती मिलने के बाद पुलिस ऑफिस में ही दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई और लड़के ने लड़की के मांग में सिंदूर भी भरा। दोनों की मुलाकात करीब तीन महीने पहले आगरा में दारोगा भर्ती परीक्षा के दौरान सेंटर पर हुई थी।

लड़की ने की एसपी से शिकायत

उत्तर प्रदेश पीएसी में तैनात आरक्षी कासगंज जिले के जयराम मोहल्ला में रहने वाली एक लड़की से प्यार करता था। दोनों एक-दूसरे के साथ पूरा जीवन रहना चाहते थे, लेकिन लड़के के परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। जिसके बाद लड़की ने इस बात की शिकायत पुलिस अधीक्षक (एसपी) और परिवार परामर्श केंद्र में की।

एसपी ऑफिस में हुई शादी

लड़की के शिकायत पत्र का एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने संज्ञान लिया और दोनों को अपने ऑफिस में बुलाया। साथ ही एसपी ने लड़की और लड़के परिवार वालों को भी बुलाया। काफी समझाने के बाद परिवार वालों ने भी शादी के लिए हामी भर दी। जिसके बाद पुलिस दफ्तर में ही सपना और मुकेश एक दूसरे को वरमाला पहनाई और मुकेश ने सपना के मांग में सिंदूर भी भरा।

दारोगा भर्ती परीक्षा के दौरान हुई थी मुलाकात

लड़का वर्तमान में पीएसी अलीगढ़ में तैनात है। मुकेश और सपना की मुलाकात करीब तीन महीने पहले आगरा में पुलिस दारोगा भर्ती परीक्षा के समय हुई थी। परीक्षा के दौरान ही दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। परीक्षा के बाद भी दोनों के बीच कई मुलाकातें हुईं। फिर इसी दौरान दोनों ने एक दूसरे के साथ पूरी जिंदगी बिताने की ठान ली। लेकिन परिजन इस बात के लिए तैयार नहीं थे। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे की कुशल काउंसलिंग में दोनों ही पक्ष राजी हो गए और मुकेश और सपना शादी के बंधन में बंध गए।

पति मुकेश की तरह ही सपना भी करना चाहती है पुलिस ज्वाइन

सपना का कहना है कि वो भी अपने पति मुकेश की तरह पुलिस विभाग में सेवा करना चाहती है। सपना पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है। मुकेश कुमार साल 2019 में पीएसी में भर्ती हुई थे। वहीं इस अनोखी शादी की चर्चा पुलिस महकमा और जिले में खूब हो रही है।

Updated on:
24 Dec 2021, 4:29 PM IST
Published on: