कासगंज

तमंचे के बल पर बेटी से कर रहा था दुष्कर्म, पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा

पिता दो माह से बेटी से दुष्कर्म कर रहा था। पड़ोसियों ने कलियुगी पिता की जमकर पिटाई लगाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Aug 2019, 8:47 PM IST
Rape Victim
तमंचे के बल पर बेटी से कर रहा था दुष्कर्म, पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा

कासगंज। पिता और पुत्री के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पिता ने अपनी 14 वर्षीय बेटी से दो माह तक तमंचे के बल पर डरा धमका कर दुष्कर्म किया। बीती देर रात पत्नी ने रंगे हाथों देखकर शोर मचा दिया। पड़ोसियों ने कलियुगी पिता की जमकर पिटाई लगाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ले नवाब बड्डू नगर गली पतरोल का है।

दो माह से कर रहा था दुष्कर्म

कलियुगी पिता को उस वक्त पड़ोसियों ने गिरफ्तार कर लिया जब वह अपनी बेटी से रात्रि में तमंचे के बल पर दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता की मां और आरोपी की पत्नी की मानें तो वह दो माह से लगातार बेटी से दुष्कर्म कर रहा था। जब बेटी कुछ बताने का प्रयास करती तो आरोपी उसे तमंचे से जान से मारने की धमकी देता था।

वर्जन
सदर सीओ आईपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने दुष्कर्मी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

Published on: