कटनी

स्वच्छता और स्वास्थ्य के लिए जुटा शहर, ‘राहगीरी डे’ पर योग, खेल और नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक

Rahgiri Day : सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्परिणामों पर नुक्कड़ नाटक से दिया संदेश, खेल-खेल में सिखाई स्वच्छता, विजेताओं को पौधे देकर सम्मानित किया गया। जागृति पार्क बना फिटनेस और स्वच्छता का केंद्र, बड़ी संख्या में जुटे शहरवासी।

4 min read
Apr 12, 2026
'राहगीरी डे' पर शहरवासियों में दिखा उत्साह (Photo Source-Input)

Rahgiri Day : मध्य प्रदेश के कटनी शहर में स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा एक अभिनव पहल के तहत जागृति पार्क में 'राहगीरी डे' का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में योग, खेल, म्यूजिक, डांस, जुम्बा और नुक्कड़ नाटक के जरिए नागरिकों को स्वच्छता और फिटनेस का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहरवासी, स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर, पार्षद, जनप्रतिनिधि एवं नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत अनोखे अंदाज में सांप-सीढ़ी खेल से हुई, जिसे मैदान में बड़े स्वरूप में तैयार किया गया था। इसमें पहले बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसके बाद महिलाओं ने भी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। जिसमें महिलाओं और पुरुषों की टीमों ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में महिलाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी। इसके अलावा विभिन्न समूहों में भी रस्साकशी कराई गई, जिसमें प्रतिभागियों ने पूरे जोश और ऊर्जा के साथ भाग लिया।

ये भी पढ़ें

एमपी में अब पड़ेगी भीषण गर्मी, आंधी-बारिश रुकते ही अचानक 5 डिग्री बढ़ा पारा

फिटनेस और स्वच्छता का केंद्र बना जागृति पार्क

कार्यक्रम में आयुक्त तपस्या परिहार, डिप्टी कमिश्नर शैलेष गुप्ता, राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक, पार्षद रमेश सोनी, शिब्बू साहू, मौसूफ़ अहमद, गोविंद चावला, अनिल जायसवाल, निरंजन पंजवानी, आलोक तिवारी, मृदुल श्रीवास्तव, संजय सोनी, नायाब तहसीलदार अतुलेश सिंह, पूर्व विधायक सरोज बच्चन नायक, नीलम जगवानी, निशा तिवारी आदि मौजूद रहीं।

लगी योग की क्लास

'राहगीरी डे' पर शहरवासियों में दिखा उत्साह (Photo Source-Input)

कार्यक्रम में योग सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें योग विशेषज्ञों ने लोगों को विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास कराया और उनके स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

जुम्बा क्लास ने किया आकर्षित

'राहगीरी डे' पर शहरवासियों में दिखा उत्साह (Photo Source-Input)

कार्यक्रम का सबसे आकर्षक केंद्र जुम्बा एक्टिविटी रही। जुम्बा एक्सपर्ट द्वारा करीब आधे घंटे से अधिक समय तक लोगों को संगीत की धुन पर जुम्बा कराया गया। इसमें महिलाओं और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और ताल से ताल मिलाकर शानदार प्रस्तुति दी।

कैरम और शतरंज में दिखाई बाजीगरी

'राहगीरी डे' पर शहरवासियों में दिखा उत्साह (Photo Source-Input)

इसके साथ ही कैरम, शतरंज और म्यूजिकल चेयर जैसे खेलों का भी आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

नुक्कड़ नाटक रहा खास

'राहगीरी डे' पर शहरवासियों में दिखा उत्साह (Photo Source-Input)

कार्यक्रम के दौरान आकाश तिवारी के समूह द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसमें सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलिथीन के दुष्परिणामों को प्रभावी तरीके से दर्शाया गया। नाटक के माध्यम से लोगों को कपड़े के थैले और पुनः उपयोग योग्य बर्तनों के इस्तेमाल के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही सभी उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।

मनोरंजन के साथ जागरूकता का संदेश

'राहगीरी डे' पर शहरवासियों में दिखा उत्साह (Photo Source-Input)

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार ने कहा कि, शहर में हर रविवार इस तरह के आयोजन महानगरों की तर्ज पर किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि, इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि जब लोग स्वच्छता अपनाएंगे तो उनका स्वास्थ्य बेहतर होगा और समाज भी स्वस्थ एवं जागरूक बनेगा। ऐसे कार्यक्रमों से न सिर्फ सफाई के प्रति जागरूकता बढ़ेगी, बल्कि लोगों की फिटनेस भी सुधरेगी। 'राहगीरी डे' के इस आयोजन ने न सिर्फ मनोरंजन के साथ जागरूकता का संदेश दिया, बल्कि शहरवासियों को एक स्वस्थ और स्वच्छ जीवनशैली की ओर प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

'राहगीरी डे' पर शहरवासियों में दिखा उत्साह (Photo Source-Input)
'राहगीरी डे' पर शहरवासियों में दिखा उत्साह (Photo Source-Input)
'राहगीरी डे' पर शहरवासियों में दिखा उत्साह (Photo Source-Input)
'राहगीरी डे' पर शहरवासियों में दिखा उत्साह (Photo Source-Input)

ये भी पढ़ें

महाकाल के दरबार में पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, लिया बाबा का आशीर्वाद
Published on:
12 Apr 2026 12:21 pm
Also Read
View All