कटनी

कक्षा 5वीं में 96.10 प्रतिशत तो कक्षा 8वीं में 94.58 प्रतिशत बच्चों ने मारी बाजी, पिछले वर्ष की तुलना में सुधरा परिणाम

परीक्षा परिणाम घोषित होते ही बच्चों व अभिभावकों के खिले चेहरे, छात्र-छात्राओं ने किया बेहतर प्रदर्शन, प्रदेश की रैंकिंग में जिला 24वें व 25वें स्थान पर, टॉप-10 में नहीं बना पाई जगह, नए सत्र की शुरू होगी तैयारी

3 min read
Mar 26, 2026
Class 5th and 8th results declared

कटनी. शिक्षा विभाग द्वारा बुधवार को कक्षा 5वीं और 8वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। परिणाम जारी होते ही बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। अभिभावकों ने भी बच्चों को मुंह मीठा कराया। बता दें कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए सफलता अर्जित की है, हालांकि जिला प्रदेश के टॉप व टॉप-10 में फिर जगह नहीं बना पाया।
जानकारी के अनुसार कक्षा 5वीं में कुल 22,092 विद्यार्थी दर्ज थे, जिनमें से 21 हजार 230 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। पांचवी में 96.10 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। विशेष बात यह रही कि 6,032 विद्यार्थी एए प्लस श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है। प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में कटनी जिला 24वें स्थान पर रहा।

ये भी पढ़ें

बोर्ड कॉपियों के मूल्यांकन में सुस्ती: 10वीं की केवल 29 प्रतिशत कॉपियां हुईं चेक

कक्षा 8वीं का भी बेहतर परिणाम

इसी प्रकार वहींकक्षा 8वीं में कुल 18,968 विद्यार्थी दर्ज थे, जिनमें से 17,940 ने परीक्षा में भाग लिया। इस कक्षा का परीक्षा परिणाम 94.58 प्रतिशत रहा। एए प्लस श्रेणी में 6,890 विद्यार्थी शामिल हुए हैं। प्रदेश स्तर की रैंकिंग में यहां भी कटनी को 24वां स्थान प्राप्त हुआ है। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों में खुशी का माहौल देखा गया। शिक्षा विभाग ने इसे विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया है।

यह है जिले में कक्षा 8वीं का परीक्षा परिणाम

ब्लॉक दर्ज संख्या परीक्षार्थी उत्तीर्ण
बड़वारा 4195 3660 3499
बहोरीबंद 3474 3112 2968
ढीमरखेड़ा 3047 2673 2546
कटनी 5029 4479 4159
रीठी 2423 2050 1963
विगढ़ 3512 2994 2805
------------------------------------
योग- 21680 18968 17940
--------------------------------------

यह है जिले में कक्षा 5वीं का परीक्षा परिणाम

ब्लॉक दर्ज संख्या परीक्षार्थी उत्तीर्ण
बड़वारा 4444 4142 3985
बहोरीबंद 3889 3680 3535
ढीमरखेड़ा 3885 3148 3060
कटनी 5425 5105 4892
रीठी 2768 2372 2273
विगढ़ 3967 3645 3485
------------------------------------
योग- 23878 22092 21230
--------------------------------------

यह है ग्रेड वाइज स्थिति

कक्षा 5वीं के ग्रेड वाइज परिणाम में ए प्लस में 765 बच्चे, ए में 5267, बी प्लस में 8442, बी में 5375, सी प्लस में 984, सी में 256, डी श्रेणी में 43, इ श्रेणी में 98 बच्चे आए हैं। इसी प्रकार कक्षा 8वीं ग्रेड वाइज में 1429 बच्चे ए प्लस, 5461 बच्चे ए श्रेणी, 6055 बी प्लस, 3771 बी, 847 सी प्लस व 248 सी, 33 डी, 96 इ श्रेणी में आए हैं।

फैक्ट फाइल

- 2648 बच्चे कक्षा पांचवी में हो गए हैं फेल।
- 3740 बच्चे कक्षा 8वीं में हो गए हैं फेल।
- 19996 बच्चों ने 2024-25 में दी थी 5वीं की परीक्षा।
- 18795 बच्चे 2024-25 में 5वीं की परक्षा में हुए थे पास।
- 93.99 प्रतिशत बच्चे 2024-25 में हुए थे वीं में पास।
- 20371 बच्चों ने 2024-28 में दी थी 8वीं की परीक्षा।
- 18854 बच्चे 2024-25 में 8वीं में हुए थे पास।
- 92.55 प्रतिशत रहा है 8वीं का 2024-25 में परिणाम।

बच्चियां रहीं आगे

कक्षा 5वीं व 8वीं के परिणाम में छोरियां छोरों से आगे रहीं हैं। कक्षा पांचवीं में 10790 बच्चियों ने परीक्षा दी, जिसमें से 10454 पास हुई हैं। इनका परिणाम 96.89 प्रतिशत हैं। वहीं 11302 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 10776 पास हुए। इनका परीक्षा परिणाम में 95.35 प्रतिशत पास हुए हैं। इसी प्रकार कक्षा 8वीं के परिणाम में 9383 बच्चियों ने परीक्षा दी। 8967 बच्चियां पास हुई हैं। इनका परिणाम 95.57 प्रतिशत आया है। इसी प्रकार 9585 बच्चों ने परीक्षा दी, जिनमें से 8973 बच्चे पास हुए। इनका परिणाम 93.62 प्रतिशत आया है।

वर्जन

कक्षा 5वीं और 8वीं का परीक्षा परिणाम जारी हुआ है। शैक्षणिक सत्र 2024-25 के तुलना में परिणाम में सुधार हुआ है। अगले सत्र में शत-प्रतिशत परिणाम लाने के लिए प्रारंभिक दौर से तैयारी कराई जाएगी। स्कूल की लगातार निगरानी, एफएलएन सहित अन्य गतिविधियों के कारण परिणाम सुधरा है। बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने, खेल सहित अन्य गतिविधियों में निपुण करने विशेष अभियान चलाए जाएंगे।

प्रेमनारायण तिवारी, डीपीसी।

ये भी पढ़ें

राजीव गांधी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स विवाद: नगर निगम पर 67 करोड़ का कुर्की वारंट, न्यायालय से पहुंची मचकुरी, मचा हड़कंप

Also Read
View All

अगली खबर