कटनी

खुशखबरी, एचआईवी पॉजिटिव भी बन सकती हैं हेल्दी बच्चे की मां, जानें कैसे जागी नई उम्मीद?

Good News: मध्य प्रदेश के डॉक्टर्स को मिली बड़ी सफलता, एचआईवी पॉजिटिव महिलाओं से जन्में 23 बच्चे, सभी स्व्स्थ, HIV संक्रमण से हैं दूर, पढ़ें बालमीक पांडेय की रिपोर्ट...

less than 1 minute read
Aug 25, 2025
अब एचाईवी पॉजिटिल महिलाएं भी बन रहीं स्वस्थ बच्चों की मां, एमपी के डॉक्टरों की बड़ी सफलता (फोटो: सोशल मीडिया)

Good News: एचआइवी पॉजिटिव महिलाओं के साथ उनके होने वाले बच्चों के जीवन पर संकट आना बड़ी चिंता है। अब कटनी जिले में उम्मीद की नई किरण नजर आई।

ये भी पढ़ें

जेपी नड्डा का रोड शो आज, थोड़ी देर में आयुष्मान कार्डधारकों को देंगे खुशी की सौगात

जागी नई उम्मीद

समय पर जांच और गहन उपचार के बाद आए सकारात्मक नतीजे हैं। कटनी में 23 एचआइवी पॉजिटिव गर्भवती महिलाओं ने विशेष उपचार के चलते स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया है। यह साबित करता है कि समय पर जांच, दवा और देखभाल से एचआइवी पॉजिटिव महिलाएं (HIV Positive Women) भी स्वस्थ शिशु को जन्म दे सकती हैं।

कैसे संभव हुआ?

स्वास्थ्य विभाग ने एचआइवी संक्रमित महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान विशेष टीएलटी दवाएं दीं। कोख में वायरस को नियंत्रित किया। नवजात को 72 घंटे में नेवरापिन सिरप पिलाया। 42 दिन बाद बच्चों का ड्राई ब्लड स्पॉट टेस्ट कर रिपोर्ट मुंबई भेजी गई, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई।

ये भी पढ़ें

चौंकाने वाला खुलासा, टाइगर स्टेट एमपी में 8 महीने में 40 बाघ-बाघिन और शावकों की मौत

Updated on:
25 Aug 2025 09:44 am
Published on:
25 Aug 2025 09:43 am
Also Read
View All

अगली खबर