कटनी

केंद्र सरकार के अभियान में लगी ड्यूटी तो किसी को हो गया गठियाबात तो किसी के कमर की दब गई नस

चुनाव की तर्ज पर जनगणना से भी ड्यूटी कटाने शिक्षक व कर्मचारी दे रहे आवेदन, काट रहे जांच केंद्रों के चक्कर

2 min read
Apr 24, 2026
Government employees are reluctant to perform census duties

कटनी. केंद्र सरकार द्वारा 2011 के बाद 2026-27 में कराई जाने वाली जनगणना का दौर शुरू हो गया है। 3 हजार से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इस जनगणना को पूरी कसौटी के साथ शत-प्रतिशत कराने प्रशासन मुस्तैदी से जुट गया है। मई माह में प्रथम चरण में मकानों के सूचीकरण की प्रक्रिया होगा और 2027 में लोगों को चिन्हत किया जाएगा। लोगों द्वारा पोर्टल में स्वगणना के अनुसार अपनी जानकारी भरी जाने लगी है। इन सबके बीच जिस प्रकार से चुनाव में ड्यूटी का भय रहता है वैसा ही कुछ दशहत का माहौल जनगणना ड्यूटी में देखा जा रहा है। कर्मचारी ड्यूटी कटवाने के लिए जांच केंद्र याने कि नोडल अधिकारियों के पास चक्कर काट रहे हैं। तरह-तरह के आवेदन अधिकारियों के पास देकर ड्यूटी कटवाने की गुहार लगा रहे हैं। बता दें कि पहले कागजों में जनगणना होती थी, यह पहली बार मोबाइल एप के माध्यम से जनगणना हो रही है। जो तकनीकी रूप से दक्ष हैं, उन्हें ही इस कार्य में लगाया गया है। हालांकि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ड्यूटी का वार्ड बदलवाने भी आवेदन कर रहीं हैं।

ये भी पढ़ें

दुस्साहस: नकली माइनिंग अफसर बनकर रोके ट्रक, बिना टीपी-ओवरलोड बताकर कर रहे थे अवैध वसूली

इन शर्तों पर ही मिलेगी छूट

बता दें कि केंद्र सरकार के इस महा अभियान में अधिकारी-कर्मचारियों को इमरजेंसी में ही मुक्त रखा जाएगा। जैसे ही गंभीर स्वास्थ्य खराब होना, अचानक तबियत बिगड़ जाना, घर में शादी, कोई दुखद घटना आदि होने पर ड्यूटी से कर्मचारियों को मुक्त किया जा रहा है। हालांकि हर दिन चार्ज सेंटरों में एक दर्जन से अधिक कर्मचारी ड्यूटी कटवाने के लिए पहुंच रहे हैं।

तीन चरण में हुई ट्रेनिंग

जनगणना में 3 हजार अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पहले चरण की ट्रेनिंग 15, 16, 17 अप्रेल को 16 चार्ज में 700 कर्मचारियों को दी गई। दूसरा चरण 19, 20 और 21 अप्रेल को 800 लोगों को ट्रेनिंग दी गई। इसी प्रकार तीसरे और आखरी चरण की ट्रेनिंग 23, 24 और 25 अप्रेल को दी जा रही है। जनगणना में क्या जानकारी एप का उपयोग, प्रश्नों को कैसे पूछना है, जो लोग उत्तर देते हैं तो उसको समझ के और कौन सा टिक करना है। इसमें सर्वाधिक शिक्षक, शहर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पटवारी को तैनात किया गया है।

इस तरह से आ रहे आवेदन
केस 01
पैर में है गठियाबात

सहायक शिक्षक मंजूलता दहायत ने आयुक्त नगर निगम को आवेदन देकर समस्या बताई है कि उनकी उम्र 60 वर्ष हो गई है और गठियाबात होने के कारण सीढ़ी आदि चढऩे में पैरों में सूजन आ जाती है, इसलिए उन्हें जनगणना कार्य से मुक्त रखा जाए।

केस 02
पुत्र का होना है विवाह

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रानी सिंह ने आयुक्त को आवेदन देकर कहा है कि पुत्र का विवाह हो रहा है। 27 अप्रेल को तिलक कार्यक्रम है। 5 मई को विवाह होना है। पति न होने के कारण जवाबदारी अधिक है। उक्त परिस्थति को देखते हुए जनगणना कार्य से मुक्त रखा जाए।

केस 03
दब गई है नस

बीएलओ ममता ने निर्वाचन शाखा प्रभारी को पत्र देकर कहा है कि कमर की नस दब जाने के कारण डॉक्टर द्वारा ऑपरेशन की सलाह दी गई है, इसलिए में बीएलओ आदि के कार्य करने में असमर्थ हूं। मेरी समस्या को देखते हुए मुझे बीएलको के कार्य से मुक्त रखा जाए।

ये भी पढ़ें

गजब मनमानी: 1734 पुनर्वास पट्टों की लीज दो साल से खत्म, कलेक्ट्रेट में धूल फांक रही नवीनीकरण की फाइलें
Published on:
24 Apr 2026 08:15 pm
Also Read
View All