कटनी

Train robbery: कट्टा-बका की नोंक पर ये बदमाश ट्रेनों में करते थे लूट व डकैती, GRP टीम ने घेरकर दबोचा, देखें वीडियो

- जीआरपी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ट्रेनों में यात्रियो के साथ लूट, डकैती व चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। छह आरोपियों को दबोच है। गिरोह में एक महिला भी शामिल है। - सभी को न्यायालय में पेश कर अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ के लिए रिमांड ली गई है। जानकारी के अनुसार 25 अगस्त को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की कुछ बदमाश छैघरा के खण्डर रेलवे क्वार्टर रेल्वे लाइन के किनारे कटनी क्षेत्र में बैठकर ट्रेनों मे लूट-डकैती की योजना बना रहे हैं। - मुखबिर की सूचना पर टीआइ डीपी चड़ार ने तत्काल टीम गठित की। तीन टीमों को मौके के लिए रवाना किया। मंगल नगर एरिया खण्डहर क्वाटर पहुंचे। जीआरपी टीम ने चारो तरफ से घेराबंदी कर बदमाशों तक पहुंची। - छिपकर बातचीत को सुना। इसके बाद सीधे बदमाशों पर धावा बोल दिया।
3 min read
• •
Updated: 27 Aug 2019, 11:28 AM IST
GRP Katni arrested robbery accused in trains
GRP Katni arrested robbery accused in trains

कटनी. जीआरपी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ट्रेनों में यात्रियो के साथ लूट, डकैती व चोरी robbery करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। छह आरोपियों को दबोच है। train loot गिरोह में एक महिला भी शामिल है। सभी को न्यायालय में पेश कर अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ के लिए रिमांड ली गई है। जानकारी के अनुसार 25 अगस्त को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की कुछ बदमाश छैघरा के खण्डर रेलवे क्वार्टर रेल्वे लाइन के किनारे कटनी क्षेत्र में बैठकर ट्रेनों मे लूट-डकैती की योजना बना रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर टीआइ डीपी चड़ार ने तत्काल टीम गठित की। तीन टीमों को मौके के लिए रवाना किया। मंगल नगर एरिया खण्डहर क्वाटर पहुंचे। जीआरपी टीम ने चारो तरफ से घेराबंदी कर बदमाशों तक पहुंची। छिपकर बातचीत को सुना। इसके बाद सीधे बदमाशों पर धावा बोल दिया। पुलिस को देखकर बदमाश भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन जीआरपी बल ने सभी को दबोच लिया। जीआरपी ने बदमाशों की तलाशी की। तलाशी में बदमाशों के पास अवैध हथियार बरामद किए गए। अपराधियों को धारा 399, 402 भादवि, 25, 27 आम्र्स एक्ट की परिधि में पाया। कार्रवाई में टीआइ डीपी चड़ार सहित परशुराम यादव, मनीष कटारा, मुकेश पान्डेय, सउनि एचएन त्रिवेदी, सतेन्द्र सिंह, लोक सिंह, धीरज यादव, अरुण सिंह, सउनि केके चौबे, यूनिस खान, शिवेन्द्र सिंह की भूमिका रही।

हथियार की नोंक पर वारदात
डकैत गिरोह बनाकर वारदात को अंजाम देते थे। जैसे ही ट्रेन साउथ रेलवे स्टेशन से छूटतीं या फिर आउटर में धीमी होती तभी ट्रेनों में झपट्टा मारकर लूट व डकैती को अंजाम देते थे। अभी तक बदामाशों से पांच प्रकरणों में का खुलासा हो चुका है, अपराधियों ने और कितनी वारदातों को अंजाम दिया है इसके लिए आरोपियों से जीआरपी रिमांड लेकर पूछताछ करेगी।

ेये बदामश हथियार सहित गिरफ्तार
- राजू उर्फ रंजीत (23) निवासी इमलिया थाना रीठी जिला कटनी हाल निवासी हाउसिगं बोर्ड माधवनगर व इसके पास से एक देशी कट्टा, सिगल बैरल 315 बोर का, दो पीतल के जिंदा राउंड पाए।
- लल्ला उर्फ आकाश वंशकार (23) निवासी फारेस्टर वार्ड झर्रा टिकुरिया थाना कोतवाली व इसके पास से धार दार नुकीला बड़ा चाकू बकानुमा, एक पैकिट में लाल मिर्च का पिसा पाउंडर।
- राहुल सिंह (26) निवासी इमलिया थाना रीठी हाल निवासी हाउसिगं बोर्ड माधवनगर व इसके पास से स्टील का बड़ा चाकू।
- अंकुश उर्फ खरगोश ठाकुर (19) निवासी भारत चौक झर्रा टिकुरिया, इसके पास से लोहे का बड़ा चाकू।
- लकी उर्फ तेजा यादव (19) साल निवासी पुलिस लाइन के पीछे ललित कॉलोनी जबलपुर थाना बेलबाग जबलपुर हाल झर्रा टिकुरिया के पास से चाकू।
- शीला ठाकुर हाउसिंग निवासी बोर्ड कॉलोनी कटनी।

80 हजार से अधिक का सामान जब्त
जीआरपी ने इस मामले में पांच बड़े अपराधों का खुलासा किया है। जिसमें बदमाशों ने लाखों रुपये के जेवर, नकदी, मोबाइल व अन्य सामग्री पार की। इस मामले में लीआरपी ने क्रमांक 254/19, 310/19, 313/19, 296/19, 305/19 का खुलासा किया है। आरोपियों से 86 हजार 900 रुपये का नगदी एवं जेवरात बरामद किए हैं। इन आरोपियों से थाना के अन्य अपराधों मे बारीकी से पूछताछ करने के लिए न्यायालय से पुलिस रिमांड मांगी गई है।

इनका कहना है
ट्रेनों में डकैती, लूट व चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह को गिरफ्तार किया गया है। इसमें 6 लोग गिरफ्तार किए गए हैं, इसमें एक महिला भी शामिल है। बदमाशों के पास से हथियार व मशरुका जब्त कर न्यायालय में पेश किया, रिमांड में लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी।
डीपी चड़ार, टीआइ जीआरपी।

Updated on:
27 Aug 2019, 11:28 AM IST
Published on: