
Search for terrorists in railway station katni
कटनी. गुजरात-झाबुआ के रास्ते मध्यप्रदेश में आतंकियों Terrorist alert के घुसपैठ की खबर को लेकर दूसरे दिन भी पुलिस अलर्ट मोड में नजर आई। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर शहर के तीनों प्रमुख स्टेशनों कटनी जंक्शन, मुड़वारा रेलवे स्टेशन एवं साउथ रेलवे स्टेशन में जांच अभियान जारी रहा। कटनी जंक्शन में जीआरपी टीआइ डीपी चड़ार के नेतृत्व में जांच अभियान चलाया गया। टिकट काउंटर, सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म सभी प्रकार के वेटिंग हाल में जांच की गई। स्टेशन में ठहरे असामाजिक तत्वों को खदेड़कर भगाया गया। कई यात्री जनरल टिकट वाले वीआइपी वेटिंग रूम में बैठे थे उन्हें भी बाहर किया गया। इसके अलावा यात्री अपने बच्चों व बैग आदि को छोड़कर मोबाइल चलाने में मशगूल थे। जीआरपी ने उनके बैग उठाकर यह पता लगाया कि ये अपने सामान के प्रति कितने चौकन्ने हैं। बेपरवाही पर यात्रियों को भी चौकसी रखने हिदायत दी।
रातभर चली सर्चिंग
मुख्य रेलवे स्टेशन और मुड़वारा में पूरी रात जीआपी द्वारा सर्चिंग अभियान चलाया गया। अलर्ट के चलते दोनों प्रमुख स्टेशनों कटनी जंक्शन और मुड़वारा में विशेष नजर रही। इस दोनों स्टेशनों के प्लेटफॉर्मों में एक-एक जीआरपी के अधिकारी व कर्मचारी तैनात किए गए थे। पूरी रात घूम-घूमकर निरीक्षण किया। हर आने-जाने वाली ट्रेनों में जांच की।
इनका कहना है
अलर्ट को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश में दो दिनों से विशेष जांच जारी है। गुजरात-झाबुआ के रास्ते प्रदेश में आतंकियों के घुसपैठ की खबर मिली है। किसी प्रकार की घटना न हो व यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जांच जारी है।
डीपी चड़ार, जीआरपी टीआइ।
Published on:
23 Aug 2019, 1:17 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.