कटनी

ट्रक और 407 के बीच आमने सामने की जोरदार भिड़ंत, ड्राइवर की दर्दनाक मौत, VIDEO

-ट्रक और 407 की आमने सामने से भिड़ंत-407 के ड्राइवर की मौके पर मौत-NKJ थाना क्षेत्र के सुर्खी टैंक समीप की घटना
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Nov 2022, 4:11 PM IST
News
ट्रक और 407 के बीच आमने सामने की जोरदार भिड़ंत, ड्राइवर की दर्दनाक मौत, VIDEO

कटनी. मध्य प्रदेश के कटनी जिले के अंतर्गत आने वाले एनकेजे थाना इलाके में स्थित सुर्खी टैंक के पास ट्रक और 407 के बीच आमने - सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई है। इस दर्दनाक सड़क हादसे में 407 चालक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार की रात करीब 11:30 बजे सुरकी टैंक के पास ट्रक और 407 की आपस में भिड़ंत हो गई है, जिसमें 407 चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे नजदीकी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


ट्रक चालक को ढूंढ रही पुलिस

इस दर्दनाक सड़क हादसे में 27 वर्षीय जय भान पिता राम मिलन सिंह जमुनिया कला थाना कैमोर उमरिया जिला के चंदिया में रहने वाला बताया जा रहा है। जब वो रविवार की रात वाहन लेकर कटनी लौट रहा था, तभी सुर्खी बैंक के पास ट्रक चालक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें चालक की मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराते हुए मर्ग कायम कर मामले को जांच शुरु कर दी है। वहीं, घटना के बाद से ही ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

Updated on:
14 Nov 2022, 4:11 PM IST
Published on: