scriptमुंबई से आवागमन करने वाली कई ट्रेनें कैंसिल, कई ट्रेनों के रूट भी डायवर्ट, देखें लिस्ट | Many trains traveling from Mumbai canceled routes also divert | Patrika News

मुंबई से आवागमन करने वाली कई ट्रेनें कैंसिल, कई ट्रेनों के रूट भी डायवर्ट, देखें लिस्ट

locationखंडवाPublished: Nov 14, 2022 03:50:22 pm

Submitted by:

Faiz

कनार्क रोड ओवरब्रिज की मरम्मत कार्य के चलते आने वाली 19 नवंबर से 27 घंटे के लिए स्पेशल ट्रैफिक और पावर ब्लाक मध्य रेल मुंबई मंडल द्वारा जारी किया गया है।

News

मुंबई से आवागमन करने वाली कई ट्रेनें कैंसिल, कई ट्रेनों के रूट भी डायवर्ट, देखें लिस्ट

खंडवा. महाराष्ट्र के कनार्क रोड ओवरब्रिज की मरम्मत कार्य के चलते आने वाली 19 नवंबर से 27 घंटे के लिए स्पेशल ट्रैफिक और पावर ब्लाक मध्य रेल मुंबई मंडल द्वारा जारी किया गया है। ऐसे में भारतीय रेलवे द्वारा कई रूट पर चलने वाली ट्रेनों को रद्द किया गया है। इनमें खंडवा से मुंबई आने-जाने वाली कुछ ट्रेनें भी रद्द रहेंगी। वहीं कई ट्रेन मुंबई न जाते हुए दादर से ही आवाजाही करेंगी। इनमें खंडवा से गुजरने वाली पठानकोट, महानगरी, गीतांजलि, पुष्पक, हावड़ा मेल, महानगरी आदि ट्रेने शामिल हैं।

यही नहीं, मुंबई लोकल उपनगरीय ट्रेनों के साथ ही अन्य रूट की ट्रेनें भी रद्द रहेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए प्रमुख जंक्शनों और स्टेशनों पर रिफंड काउंटर खोले जाएंगे। वहीं, यात्रियों के मार्गदर्शन के लिए हेल्प डेस्क लगाने की व्यवस्था भी की जा रही है।

-गाड़ी नंबर 17618 नांदेड़-मुंबई तपोवन एक्सप्रेस।

-गाड़ी नंबर 12112 अमरावती-मुंबई एक्सप्रेस।

-गाड़ी नंबर 17058 सिकंदराबाद-मुंबई देवगिरी एक्सप्रेस वाया निजामाबाद।

-गाड़ी नंबर 17611 नांदेड़-मुंबई राजरानी एक्सप्रेस।

-गाड़ी नंबर 12187 जबलपुर-मुंबई गरीबरथ।


20 नवंबर को ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

-गाड़ी नंबर 17617 मुंबई-नांदेड़ तपोवन एक्सप्रेस।

-गाड़ी नंबर 12071 मुंबई-जालना जनशताब्दी एक्सप्रेस।

-गाड़ी नंबर 12188 मुंबई-जबलपुर गरीब रथ।

-गाड़ी नंबर 02101 मुंबई-मनमाड़ स्पेशल।

-गाड़ी नंबर 12109 मुंबई-मनमाड़ पंचवटी एक्सप्रेस।

-गाड़ी नंबर 17612 मुंबई-नांदेड़ राज्यरानी एक्सप्रेस।

-गाड़ी नंबर 12111 मुंबई-अमरावती एक्सप्रेस।

-गाड़ी नंबर 12110 मनमाड़-मुंबई पंचवटी एक्सप्रेस।

-गाड़ी नंबर 02102 मनमाड़-मुंबई स्पेशल।

-गाड़ी नंबर 12072 जालना-मुंबई जनशताब्दी एक्सप्रेस।

-गाड़ी नंबर 117057 मुंबई-सिकंदराबाद देवगिरी एक्सप्रेस वाया निजामाबाद।

-गाड़ी नंबर 17618 नांदेड़-मुंबई तपोवन एक्सप्रेस।

 

यह भी पढ़ें- उमा भारती का फिर छलका दुख, बोलीं- पवित्र नगरी में पानी की तरह बह रही शराब, चिंता का विषय है

 

21 नवंबर को ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

-गाड़ी नंबर 17617 मुंबई-नांदेड़ तपोवन एक्सप्रेस डाउन ट्रेनों का शार्ट ओरिजनेशन।


20 नवंबर को दादर से छूटने वाली ट्रेनें

-गाड़ी नंबर 22177 मुंबई-वाराणसी महानगरी एक्सप्रेस

-गाड़ी नंबर 12859 मुंबई-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस

-गाड़ी नंबर 12534 मुंबई-लखनऊ जंक्शन पुष्पक एक्सप्रेस

-गाड़ी नंबर 12869 मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस

-गाड़ी नंबर 22221 मुंबई-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस

-गाड़ी नंबर 12261 मुंबई-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस

-गाड़ी नंबर 12105 मुंबई-गोंदिया विदर्भ एक्सप्रेस

-गाड़ी नंबर 12137 मुंबई-फिरोजपुर पंजाब मेल

-गाड़ी नंबर 12289 मुंबई-नागपुर दुरंतो एक्सप्रेस

-गाड़ी नंबर 22107 मुंबई-लातूर एक्सप्रेस

-गाड़ी नंबर 12809 मुंबई-हावड़ा मेल वाया नागपुर

12322 मुंबई-हावड़ा मेल वाया प्रयागराज छिवकी

-गाड़ी नंबर 11057 मुंबई-अमृतसर एक्सप्रेस


21 नवंबर को दादर से छूटने वाली ट्रेन

-गाड़ी नंबर 22177 मुंबई-वाराणसी महानगरी एक्सप्रेस।


अप ट्रेनों का शार्ट टर्मिनेशन

-गाड़ी नंबर 18 नवंबर को दादर स्टेशन तक जाने वाली ट्रेनें।

-गाड़ी नंबर 12533 लखनऊ जंक्शन-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस।

-गाड़ी नंबर 12870 हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस।

-गाड़ी नंबर 11058 अमृतसर-मुंबई एक्सप्रेस।

-गाड़ी नंबर 12810 हावड़ा-मुंबई मेल वाया नागपुर

-गाड़ी नंबर 12138 फिरोजपुर-मुंबई पंजाब मेल।

-गाड़ी नंबर 12321 हावड़ा-मुंबई मेल वाया प्रयागराज छिवकी।


19 नवंबर को दादर स्टेशन तक जाने वाली ट्रेनें

-गाड़ी नंबर 11402 आदिलाबाद-मुंबई एक्सप्रेस।

-गाड़ी नंबर 12106 गोंदिया-मुंबई विदर्भ एक्सप्रेस।

-गाड़ी नंबर 22144 बिदर-मुंबई एक्सप्रेस।

-गाड़ी नंबर 11058 अमृतसर-मुंबई एक्सप्रेस।

-गाड़ी नंबर 12533 लखनऊ जंक्शन-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस।

-गाड़ी नंबर 12290 नागपुर-मुंबई-दुरंतो एक्सप्रेस।

-गाड़ी नंबर 22178 वाराणसी-मुंबई महानगरी एक्सप्रेस।

-गाड़ी नंबर 22222 निजामुद्दीन-मुंबई राजधानी एक्सप्रेस।

-गाड़ी नंबर 12860 हावड़ा-मुंबई गीतांजलि एक्सप्रेस।

 

तीन बहनों के इकलौते मासूम भाई को कार ने रौंदा, देखें वीडियो

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8fa8i7
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो