23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उमा भारती का फिर छलका दुख, बोलीं- पवित्र नगरी में पानी की तरह बह रही शराब, चिंता का विषय है

-डिंडौरी में अल्प प्रवास पर भाजपा नेत्री उमा भारती-रेस्ट हाउस में पत्रकारों से की उमा ने चर्चा-बोलीं- जगह-जगह शराब बिकने का मुझे बहुत दुख-बोलीं- नई शराब नीति पर कहा पहले देखूंगी ड्राफ्ट-बोलीं- बंद के बावजूद अधिक बिकती है अवैध शराब
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

डिंडोरी

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 14 Nov 2022, 1:17 PM IST

News

उमा भारती का फिर छलका दुख, बोलीं- पवित्र नगरी में पानी की तरह बह रही शराब, चिंता का विषय है

डिंडौरी. अज्ञातवास पर अमरकंटक जाते समय मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता उमा भारती रविवार देर शाम अल्प प्रवास पर सूबे के डिंडौरी पहुंची। यहां रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने एक बार फिर प्रदेश में शराब बिकरी को लेकर चक्चा की । इस दौरान उन्होंने कहा कि, जगह-जगह शराब बिक रही है, इसका मुझे बहुत दुख है।

बातचीत के दौरान उमा भारती ने कहा कि, शनिवार को मैं धुंआधार भेड़ाघाट में थी। वहां के लोगों का कहना था कि, शहर में गली - गली शराब बिक रही है। तर्क ये दिया जाता है कि, शराब दुकानें बंद हैं, लेकिन इसके बावजूद भी वहां अधिक अवैध शराब बिक रही है। वैध बिक्री भी बंद होना चाहिए। पार्टी और सरकार पर उन्होंने भरोसा तो जताया, लेकिन ड्राफ्ट को लेकर आशंका भी जाहिर की।

यह भी पढ़ें- जनजातीय गौरव दिवस : 11 जिलों से आएंगे 1 लाख आदिवासी, ये है तैयारी


ड्राफ्ट पर उमा को संदेह

उन्होंने कहा कि दो अक्टूबर को कार्यक्रम के दौरान जिसमें बाबा रामदेव भी थे, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा नई शराब नीति लाने के बारे में कहा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि, संशोधन कर नई शराब नीति लाएंगे, लेकिन मुझे आशंका है ये मैं पहली बार कह रही हूं। उन्होंने कहा कि इसीलिए मैं चाहती हूं कि ड्राफ्ट देख लूं। उन्‍हाेंने कहा कि, मैंने मुक्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से कहा है कि, मुझे समय पर ड्राफ्ट दिखा दें, जिससे संदेह न रहे और आगे लड़ाई न लड़ना पड़े। भारती ने ये भी कहा कि, धुंआधार जैसी पवित्र जगह जहां माता त्रिपुर सुंदरी का मंदिर है, वहां पर शराब पानी की तरह बह रही है, ये चिंता का विषय है।

यह भी पढ़ें- Tiger State में तेजी से बढ़ रहा है बाघों का कुनबा, 3 शावकों के साथ सड़क पर दिखी बाघिन, VIDEO


अपनी सुरक्षा पर उठाए सवाल

डिंडौरी के रेस्ट हाउस में करीब आधे घंटे ठहरने के बाद वो यहां से सड़क मार्ग के जरिए ही अमरकंटक के लिए निकल गईं। उन्होंने ये भी कहा कि, लौटते समय एक बार फिर डिंडौरी रुकूंगी। पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा अपनी सुरक्षा को लेकर भी सवाल में कहा कि, उन्हें सुरक्षा को लेकर सरकार और पुलिस से कोई शिकायत नहीं है। रेस्ट हाउस में पूर्व विधायक दुलीचंद उरैती समेत अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस दौरान कई अफसर और कर्मचारी भी मौजूद थे।