23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जनजातीय गौरव दिवस : 11 जिलों से आएंगे 1 लाख आदिवासी, ये है तैयारी

15 नवंबर को शहडोल में जनजातीय गौरव दिवस, 11 जिलों से आएंगे 1 लाख आदिवासी, 2450 बसों के लिए तैयार हुई 10 पार्किंग। जानिए कार्यक्रम की व्यवस्थाएं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 13 Nov 2022, 5:56 PM IST

News

जनजातीय गौरव दिवस : 11 जिलों से आएंगे 1 लाख आदिवासी, ये है तैयारी

शहडोल. 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर शहडोल के लालपुर में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और राज्यपाल शामिल होंगे। जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के 11 जिलों से 1 लाख से ज्यादा आदिवासी परिवार के लोग यहां पहुंचेंगे। प्रदेश भर से शहडोल के लालपुर में 2450 बसें पहुंचेगी। कार्यक्रम में इन बसों की पार्किंग के लिए 10 स्थल बनाए गए हैं। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने शनिवार को खाद्य आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह पहुुंचे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम लालपुर हवाई पट्टी में दोपहर 2 बजे से आयोजित किया जाएगा।

मंत्री ने बैठक व्यवस्था, मंच व्यवस्था, कानून व्यवस्था, लोगों के ठहरने की व्यवस्था तथा कार्यक्रम के रूपरेखा की विस्तृत जानकारी कलेक्टर वंदना वैद्य से ली। उन्होंने कहा कि, जनजातीय गौरव दिवस का यह भव्य एवं आकर्षक कार्यक्रम होगा। यह कार्यक्रम आनंद के प्रकटीकरण का रहेगा। संभागीय शासकीय आवासीय गुरुकुलम विद्यालय, स्कूल भवन खरपा, चौरी स्कूल भवन, केशवाही स्कूल भवन, एमएलबी स्कूल और लालपुर स्कूल का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही कई विकास कार्यों का शिलान्यास भी करेंगे।

यह भी पढ़ें- कचरा और सीवेज मैनेजमेंट की कवायद : अब सरकार लगा सकती है यूजर टैक्स


आदिवासियों को बताएंगे पेसा एक्ट और लाभ

प्रदेश में जनजातीय वर्ग के लोगों को बताया जाएगा कि पेसा एक्ट क्या है और इसके क्या लाभ हैं। जनजातीय योजनाओं के लाभ बताते हुए प्रदेश में जनजातीय वर्ग के सशक्तिकरण के प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इस दौरान प्रदर्शनी के माध्यम से जनजाति विकास की गौरव गाथा भी दिखाएंगे।

यह भी पढ़ें- Tiger State में तेजी से बढ़ रहा है बाघों का कुनबा, 3 शावकों के साथ सड़क पर दिखी बाघिन, VIDEO


दिए जाएंगे स्वीकृत पत्र, लोकनृत्य व पुलिस बैंड की भी होगी प्रस्तुति

बिरसा मुंडा जयंती में आयोजित हो रहे राज्य स्तरीय कार्यक्रम के कई महत्वपूर्ण आयाम रहेंगे। जनजातीय विकास की गाथा बताने वाली प्रदर्शनी लगाई जाएगी। अनेक जनजातीय लोक नृत्य होंगे। एकलव्य घंसौर के विद्यार्थी बैगा नृत्य प्रस्तुत करेंगे। पुलिस बैंड के माध्यम से संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी। संपूर्ण स्वास्थ्य कार्यक्रम के शुभारंभ और जेईईए नेट और क्लेट के सफल विद्यार्थियों का सम्मान भी होगा। भगवान बिरसा मुंडा स्व.रोजगार और टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र दिए जाएंगे। केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते सहित कई जन प्रतिनिधि कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

तीन बहनों के इकलौते मासूम भाई को कार ने रौंदा, देखें वीडियो