
Tiger State में तेजी से बढ़ रहा है बाघों का कुनबा, 3 शावकों के साथ सड़क पर दिखी बाघिन, VIDEO
छिंदवाड़ा. टाइगर स्टेट का दर्जा प्राप्त मध्य प्रदेश में बाघों का कुनबा तेजी से बढ़ रहा है। आलम ये है कि, यहां आए दिन कही शहरी इलाकों में तो कही सड़कों पर बाघ दिखने के मामले सामने आना आम हो गए हैं। ताजा मामला सूबे के छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत आने वाले तामिया में बाघिन अपने शावकों के साथ अठखेलियां करती नजर आई है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया र वायरल भी हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, टाइगर साइटिंग का ये वीडियो शनिवार रात करीब 8.30 बजे झिरपा-चांवलपानी मार्ग का बताया जा रहा है। यहां एक बाघिन और उसके 3 शावक नजर आए हैं। टाइगर परिवार कैमरे में कैद हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
लोगों को सतर्क रहने की नसीहत
झिरपा के रहने वाले देवेंद्र ठाकुर अपने परिवार के साथ रात साढ़े 8 बजे अपने घर लौट रहे थे, तब उन्हें सड़क किनारे बाघिन और उसके 3 शावक नजर आए, जिसकी जानकारी उन्होंने तुरंत ही ग्रामीणों को दी है। वहीं, वन विभाग की तरफ से स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की भी नसीहत दी गई है।
ग्रामीणों में दहशत
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के झिरपा चांवलपानी के माहुलझिर-पुरतला के बीच में शनिवार रात को बाघिन और उसके शावकों के मूवमेंट देखने को मिले, जिससे आस पास के ग्रामीणों में काफी दहशत का माहौल है।
Updated on:
13 Nov 2022, 4:53 PM IST
Published on:
13 Nov 2022, 4:53 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.