कटनी

ईद के दिन कुएं में मिला किशोरी का शव, तीन दिन से थी लापता

mp news: पिछले कुछ समय से अपने नाना-नानी के घर में रह रही थी 16 साल की किशोरी, तीन दिन से थी लापता।

2 min read
Mar 21, 2026
body of 16 year old girl missing for three days found in well on Eid

mp news: मध्यप्रदेश के कटनी जिले के कैमोर थाना क्षेत्र के खलवारा बाजार शुक्ला मोहल्ला में ईद के दिन कुएं में 16 साल की किशोरी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुराने भुवनेश्वरी स्कूल के समीप स्थित पुराने कुएं में जब लोगों ने किशोरी का शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। किशोरी तीन दिन से लापता थी, जिसकी गुमशुदगी परिजन ने पुलिस में भी दर्ज कराई थी।

ये भी पढ़ें

एमपी में भिड़े पुलिसकर्मी, थाने में एसआई-एएसआई में मारपीट, टीआई ने किया बीच बचाव

कुएं में मिला किशोरी का शव

शनिवार दोपहर को खलवारा बाजार निवासी एक शुक्ला परिवार के पुराने कुएं में किसी लड़की का शव दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। कैमोर पुलिस मौके पर पहुंची और नगर परिषद की मदद से शव को बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की। मृतक किशोरी की शिनाख्त हो गई है वो बीते तीन दिनों से लापता थी और परिजनों ने शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी। बताया गया है कि मुस्लिम समुदाय से संबंधित किशोरी के माता-पिता मैहर में रहते हैं, जबकि वह पिछले कुछ समय से अपने नाना-नानी के खलवारा बाजार स्थित घर में रह रही थी।

तीन दिन से थी लापता

रमज़ान माह के दौरान परिवार रोज़े रख रहा था। दो दिन पहले देर रात जब परिवार सेहरी की तैयारी के लिए उठा, तब पाया कि किशोरी घर में नहीं है। परिजनों ने मोहल्ले, आसपास की गलियों और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। निराश होकर परिवार ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी। पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी हुई थी और अब उसका शव कुएं में मिला है। किशोरी ने खुदकुशी की है या फिर उसके साथ कोई घटना घटित हुई है फिलहाल इन सवालों के जवाब नहीं मिल पाए हैं, पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किशोरी की मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। ईद के अवसर पर मुस्लिम परिवार में घटी इस दुखद घटना ने पूरे इलाके को शोकाकुल कर दिया है। किशोरी की संदिग्ध मौत ने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया है और सभी जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

कार में जिंदा जली पत्नी, डॉक्टर पति बचा, भाई बोला- बेहोश थी दीदी या पहले ही मर चुकी थी?

Published on:
21 Mar 2026 08:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर