कटनी

अनोखा अभियान: समय पर बिल नहीं चुकाया, घर में बिजली कंपनी ने ढोल बजाया

Unique demonstration to collect electricity bill
2 min read
• •
Updated: 15 Feb 2025, 8:17 PM IST
Unique demonstration to collect electricity bill
Unique demonstration to collect electricity bill

बरही में सराफा बाजार में चला विशेष अभियान, बिल चुकाने दी गई चेतावनी, जिलेभर में बिजली उपभोक्ताओं पर बकाया है 93.55 करोड़ बिजली बिल

कटनी. वित्तीय वर्ष समाप्त होने को डेढ़ माह का समय शेष है और बिजली कंपनी को जिले के 3 लाख 20 हजार 435 उपभोक्ताओं से 93 करोड़ 55 लाख रुपए की राशि वसूलनी है। बकाया राशि भारी-भरकम होने के कारण बिजली कंपनी ने समयसीमा ने बिजली बिल वसूलने अभियान शुरू कर दिया है। उपभोक्ता संपर्क अभियान के तहत बिजली बिल की वसूली अलग अंदाज में की जा रही है। जिले के बरही स्थित सराफा बाजार में शुक्रवार को बिजली कंपनी के कर्मचारी ढोल-नगाड़े लेकर पहुंचे। घरों के सामने अचानक ढोल बजने लगे। लोगों का लगा कि जैसे कोई उत्सव, त्यौहार या फिर मांगलिक कार्यक्रम हो लेकिन यह बिजली कंपनी की टीम थी, जो ढोल-बाजों के साथ बिजली बिल वसूलने पहुंची थी। ढोल वालों के साथ विद्युत विभाग के कर्मचारी लिस्ट लेकर साथ चल रहे है और बकाया बिजली बिल तत्काल जमा करने के लिए बकायादारों को जागरूक कर रहे थे। सहायक अभियंता द्वारिका प्रजापति ने बताया कि सराफा बाजार में उपभोक्ता रामशरण वर्मा का करीब 28 हजार रुपए बिल बकाया है जो वे बीते तीन माह से जमा नहीं कर रहे है, जिसके चलते बिल वसूलने यह प्रयास किया गया था हालांकि उपभोक्ता द्वारा बिल जमा नहीं किया गया है।

घरेलू पर 21 को व्यवसायिक पर 10 करोड़ बकाया
जानकारी के अनुसार जिले में घरेलू व व्यवसायिक उपभोक्ताओं पर करीब 31 करोड़ का बिजली बिल बकाया है जो लंबे समय से जमा नहीं किया गया है। घरेलू उपभोक्ताओं की संख्या 2 लाख 27 हजार 311 है और 81 करोड़ 95 लाख रुपए बिजली बिल बकाया है वहीं व्यवसायिक उपभोक्ता का आकड़ा 26 हजार 546 है और 10 करोड़ 29 लाख रुपए बिजली बिल वसूलना है।

60 प्रतिशत उपभोक्ता नहीं जमा करते बिल
जानकारी के अनुसार बिजली कंपनी को प्रतिमाह जिले में औसतन 22 करोड़ 56 लाख रुपए का बिजली बिल वसूलना होता है। जबकि इस माह वसूली का लक्ष्य 30 करोड़ 73 लाख रुपए रखा गया है, जिसमें अबतक मात्र 5 करोड़ 85 लाख ही वसूले जा सके हैं। बिजली कंपनी के अफसरों का कहना है कि घरेलू व व्यवसायिक उपभोक्ताओं में बिजली बिल प्रतिमाह निर्धारित अवधि में जमा करने का प्रतिशत मात्र 40 है जबकि 60 प्रतिशत उपभोक्ता से बिल वसूलने बिजली कंपनी को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है।

वसूली के लिए ये होते हैै प्रयास

  • बकाया बिल वसूली के लिए जिलेभर में 22 टीमें बनाई गई हैं, जो कनेक्शन काटने का कार्य करती है।
  • बिल जमा न करने की स्थिति में पहले उपभोक्ता को मैसेज भेज जाते हैं फिर संपर्क किया जाता है। बिल जमा न होने पर कनेक्शन काटा जाता है।
  • कमर्शियल कनेक्शन पर बकाया जमा न करने पर कानूनी कार्रवाई कर कुर्की की जाती है।
  • इनका कहनाजिलें में बिजली बिल की 93 करोड़ 55 लाख रुपए की राशि वसूल की जानी है। वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उपभोक्ताओं को प्रेरित करने हमारी टीम बकायादारों के घरों में दस्तक दे रही है। 22 टीमें इस अभियान में संलग्न है जो नियमानुसार भुगतान न होने पर कार्रवाई कर रही हैं। इस माह 30 करोड़ 73 लाख रुपए रखा गया है, जिसमें अबतक 5 करोड़ 85 लाख ही वसूले जा सके हैं।श्रीराम पांडे, अधीक्षण अभियंता, बिजली कंपनी
Updated on:
15 Feb 2025, 8:17 PM IST
Published on: