कौशाम्बी

Kaushambi News: कौशांबी को भावनात्मक बंधन में बांध गए अमित शाह, जानें क्या कहा?

Kaushambi News: कौशांबी महोत्सव में गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं का बखान किया। कहा कि योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के सभी को मिल रहा है।
2 min read
Amit Shah in Kaushambi

2024 के लोकसभा चुनाव का अमित शाह ने कौशांबी से शुक्रवार को आगाज किया। इस दौरान उन्होंने कौशांबी के लोगों को भावनात्मक बंधन में बांधने का प्रयास किया। उन्‍होंने एक बार फिर अबकी बार 300 सीट पार का नारा देने के साथ ही खुलकर सपा बसपा और कांग्रेस पर हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि विपक्ष ने जितना कीचड़ उछाला कमल उतना ही खिलता गया।

गंगा और यमुना के दोआबा में कड़ा धाम से केंद्रीय गृहमंत्री ने कौशांबी के साथ पूर्वांचल और बुंदेलखंड को भी साध गए। वर्ष 2014 से लेकर 2021 तक के हर चुनाव में भाजपा के साथ जनता के कदमताल की याद दिला जनता को भावनात्मक रिश्तों में बांधा और 2024 में नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से पीएम बनाने का वादा भी मांगा।

विपक्ष को आड़े हाथों लिया और कहा कि बजट सत्र में संसद नहीं चलने देना देश हित में नहीं। ब्रिटेन में राहुल गांधी के ‘लोकतंत्र पर खतरा’ वाले बयान पर जनता को आगाह किया और कहा कि राहुल बाबा भारत में लोकतंत्र नहीं आपका परिवार खतरे में है। जिन्होंने इतने घोटाले कराए हैं।

बोले- विदेश में जाकर भारत की बुराई किसने की। क्या कोई भारतीय ऐसा कर सकता है। मोदी ने परिवारवाद को खत्म किया, तुष्टीकरण को खत्म किया। इसलिए आप डरे हुए हैं। कानून का पालन हम सभी को करना चाहिए। राहुल बाबा को भी करना चाहि‍ए, माननीय न्‍यायालय के फैसले को आप उससे बड़ी अदालत में चुनौती दीजि‍ए।

विपक्ष का आइना दिखाया और कहा आप सब ने भाजपा और मोदी को जितनी गालियां दी हैं, उससे कमल और खिलता गया। शाह ने याद दिलाया कि वर्ष 2014 से लेकर अब आप यूपी की जनता ने 2017, 2019 और 2021 में कांग्रेस के साथ सभी विपक्षियों को सूपड़ा साफ कर दिया।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को कौशांबी पहुंचे। यहां उन्होंने ‘कौशांबी महोत्सव-2023’का उद्घाटन किया। इसके साथ ही ग्रामसभा फसैया में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया।

कहा, “इस बार फिर एक बार 300 सीटों के पार, मोदी जी की बनने जा रही है सरकार।” इसके साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की।

इससे पहले उन्होंने कौशांबी की पवित्र भूमि के साथ मां शीतला, भगवान बुद्ध और महावीर को शीश झुकाकर प्रणाम करने और वीरांगना दुर्गा भाभी को श्रद्धांजलि देने के साथ युवाओं को जिगर का टुकड़ा बताया। 2024 की लड़ाई में पूर्वांचल और बुंदेलखंड की हर सीट पर कलम खिलाने के जनता से वादा भी लिया।

Updated on:
07 Apr 2023 04:03 pm
Published on:
07 Apr 2023 04:02 pm
Also Read
View All
किसी ने बच्चों को जूते पहनाए, किसी ने तराशे 50 से ज्यादा पदक विजेता, यूपी के 3 शिक्षकों की Success Story

कौशांबी में पुलिस और 50 हजार के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में दोनों पैरों में लगी गोली, फैक्ट्री मालिक का बेटा है गिरफ्तार आरोपी

Kaushambi Blast News: 11 मौतों के बाद बड़ा एक्शन! कौशांबी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट का मुख्य आरोपी नौशाद एनकाउंटर में गिरफ्तार

Kaushambi Firecracker Factory Blast: मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और गोदाम पर चला बुलडोजर! कौशांबी हादसे पर CM योगी का बड़ा फैसला