31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Moradabad News : साहब! लव मैरिज से नाराज मायके वालों ने मेरी पत्नी को मार दिया, नहीं मिल रहा सुराग

Moradabad News : मुरादाबाद निवासी इंजीनियर ने पुलिस से पत्नी को ढूंढने में मदद मांगी है। उसका कहना है कि एक साल पहले उसने लव मैरिज की थी। इसके बाद पत्नी के मायके वाले उसे ले गए थे। अब उसका कुछ पता नहीं चल रहा है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 6 Apr 2023, 10:44 PM IST

Moradabad News

मुरादाबाद में एक साल पहले लव-मैरिज करने वाले प्रेमी ने अपनी पत्नी की हत्या की आशंका जताई है। उसका कहना है कि प्रेमिका के घरवालों ने उसकी पत्नी को मार दिया है। तीन दिन से उसकी प्रेमिका से कोई बात नहीं हुई है। लव मैरिज के बाद इज्जत का हवाला देकर एक साल पहले पत्नी को उसके घरवाले अपने साथ ले गए थे।

मुरादाबाद छजलैट थाना क्षेत्र के गांव दयानाथपुर निवासी प्रेमी सतवीर का कहना है पत्नी के मायके वालों ने कहा था कि वो समाज में सबके सामने शादी कराएंगे। इसके बाद उन्होंने पत्नी को ले जाकर घर में कैद कर लिया। अब उससे बात भी नहीं हो रही है। सतवीर ने अपनी पत्नी को ढूंढने के लिए पुलिस से मदद मांगी है। एसएसपी ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

यह भी पढ़ें : कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के करीबी दीपक बॉक्सर का पासपोर्ट बनवाने में हुआ खेल, ऐसे खुला राज

अब आगे की कहानी सतवीर की जुबानी
सतवीर ने बताया, ''बीटेक करने के बाद मैं मुरादाबाद में काम कर रहा था। इसी दौरान गांव की लड़की से मुझे प्यार हो गया। पिंकी मेरी बिरादरी की है, लेकिन उसके घरवाले हमारी शादी के खिलाफ थे। 5 जनवरी 2022 को मैंने पिंकी के साथ मुरादाबाद कोर्ट में शादी कर ली। इसके बाद हम दोनों किराए पर मकान लेकर हरथला में रहने लगे। करीब एक सप्ताह बाद पिंकी के परिजन घर आए।

घर जाते ही फोन छीना, मिलने पर पाबंदी लगाई
उन्होंने पिंकी को समाज में अपनी इज्जत की दुहाई दी। कहा कि वो उसकी शादी धूमधाम से समाज के सामने करा देंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वो मुझसे ही पिंकी की शादी कराएंगे। पिंकी के घर वालों की बातों में आकर मैंने उसे मायके भेज दिया। लेकिन, घर पहुंचते ही पिंकी का फोन छीन लिया। उसके घर से बाहर आने-जाने पर पाबंदी लगा दी।

यह भी पढ़ें : इलाहाबाद की इस अभिनेत्री के डांस पर बजती थीं सीटियां, अब राजनीति में मचाएगी तहलका

सतवीर ने बताया, काफी कोशिश करने के बाद एक दिन चुपके से पिंकी को मैंने मोबाइल दे दिया। हम दोनों की रोज फोन पर बात होने लगी। कभी-कभी मुलाकात भी होती थी। मैंने जब भी शादी की बात की तो पिंकी के घर वाले आगे शादी करा देने की बात कहकर टाल देते थे।

आखिरी बार कहा था- मुझे डर लग रहा है
सतवीर ने बताया, ''3 अप्रैल की रात आखिरी बार पिंकी से बात हुई थी। तब रात के करीब 11 बज रहे थे। पिंकी ने मुझसे कहा था कि आज मुझे अजीब सा डर लग रहा है। वो मुझसे बोली थी कि हमारे घर का मेन गेट खुला हुआ है और कुछ लोग आ जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : छात्रों ने बनाया ऐसा ड्रोन, जो तस्वीरें खींचने के साथ लांच करेगा मिसाइल, आप भी जानिए खासियत

मैंने उससे कहा था कि कुछ भी गड़बड़ लगे तो 112 पर तुरंत डॉयल करके पुलिस को बुला ले। लेकिन उसने कहा था कि अभी ऐसा नहीं है। कुछ दिक्कत हुई तो जरूर कॉल कर दूंगी। बस उससे मेरी यही आखिरी बात थी। इसके थोड़ी देर बाद मैंने उसका नंबर डॉयल किया तो फोन स्विच ऑफ आने लगा।"

मुझे डर है- घर वालों ने मार दिया
सतवीर ने बताया, 4 अप्रैल की सुबह उन्होंने फिर से पिंकी को कॉल किया, लेकिन फोन तब भी बंद था। पूरा दिन कॉल मिलाने के बाद भी बात नहीं हुई। 5 अप्रैल को गांव पहुंचे। गांव जाने पर उन्हें पता चला कि पिंकी के साथ शायद कोई अनहोनी हुई है। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। सतवीर का आरोप है कि पिंकी को शायद उसके घर वालों ने मार दिया है। उन्होंने पुलिस से तुरंत पिंकी को रिकवर करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें : तेजी से बढ़ रहा कोरोना, यूपी में एक हजार केस मिले, आप भी तो चपेट में नहीं ?