
यूपी में फिर से कोरोना वायरस फैलना शुरू हो गया है। सात दिन के भीतर प्रदेश में एक हजार नए केस सामने आए हैं। इसमें से 15 संक्रमित अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। हालांकि राहत की बात यह हैं कि 97% से ज्यादा मरीज होम आइसोलेशन में हैं। 842 में से सिर्फ 15 मरीज ही अस्पताल में भर्ती हैं। बाकी सभी का होम आइसोलेशन में रखकर ही इलाज किया जा रहा हैं।
7 दिन में मिले 1000 केस, 15 संक्रमित अस्पताल में भर्ती
यूपी में 16 मार्च से अचानक कोरोना संक्रमण में इजाफा हो रहा हैं। 7 दिन के भीतर प्रदेश में कोविड के एक्टिव केस की संख्या 352 से बढ़कर 842 तक पहुंच गई हैं। यानी करीब 240% का इजाफा हुआ हैं। हालांकि राहत की बात यह हैं कि 97% से ज्यादा मरीज होम आइसोलेशन में हैं। 842 में से सिर्फ 15 मरीज ही अस्पताल में भर्ती हैं। बाकी सभी का होम आइसोलेशन में रखकर ही इलाज किया जा रहा हैं।
प्रदेश के 58 जिलों में यह है कोरोना की स्थिति
यूपी में 24 घंटे में 192 एक्टिव केस सामने आए हैं। गुरुवार सुबह आई रिपोर्ट में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 842 तक पहुंच गई हैं। 7 दिन के भीतर राज्य में 1000 पॉजिटिव केस आ चुके हैं। सबसे ज्यादा मामले गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद और लखनऊ में हैं।
इस दौरान 38 हजार 210 सैंपल की जांच की गई। फिलहाल प्रदेश के 58 जिलों में कोरोना संक्रमित मरीज हैं। फिलहाल सबसे ज्यादा सक्रिय मरीज गौतमबुद्ध नगर में हैं। यहां 240 एक्टिव केस हैं। वही लखनऊ में 121 और गाजियाबाद में 93 केस हैं। इसके अलावा ललितपुर में 35 और वाराणसी में 42 केस हैं।
24 घंटे में 38 हजार सैंपल जांचे गए
यूपी कोविड टास्क फोर्स के एक्सपर्ट केजीएमयू के पल्मोनरी विभाग के प्रमुख डॉ. वेद प्रकाश ने बताया कि बुधवार को 24 घंटे में कुल 38 हजार 210 सैंपल की जांच हुई हैं। इनमें से जिला अस्पताल में 11 हजार 382 जांच की गई। वही मेडिकल कॉलेज में 5784 जांच की गई।
निजी लैब में 328 सैंपल की जांच की गई। इसके अलावा एंटीजन और ट्रू नॉट टेस्ट से भी सैंपल की जांच की गई। वही जनपदवार सूची में इस दौरान कानपुर नगर में 1629 जांच, अयोध्या में 544, गाजियाबाद में 1166 सैंपल की जांच की गई। इसके अलावा मऊ में 79 और भदोही में 1082 सैंपल की जांच हुई। वही लखनऊ में 1217 सैंपल की जांच हुई हैं।
राज्य में कोरोना वैक्सीनेशन की धीमी पड़ी रफ्तार
राज्य में अब तक कुल 39 करोड़ 20 लाख 6 हजार 119 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। अब तक 17 करोड़ 69 लाख 98 हजार 871 को पहली डोज और 16 करोड़ 89 लाख 69 हजार 263 को दोनों डोज लग चुकी है। वही प्री-कॉशन डोज लगाने वालों की संख्या 4 करोड़ 60 लाख 37 हजार 985 है।
कोरोना केस बढ़े हैं पर वैक्सीनेशन की रफ्तार अभी भी धीमी हैं। तमाम दावों के बावजूद इसमें तेजी नहीं हैं। वही लंबे समय से प्रदेश में बच्चों की कोविड वैक्सीनेशन नहीं लग पा रही हैं।
Updated on:
6 Apr 2023, 8:43 PM IST
Published on:
6 Apr 2023, 8:43 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.