
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में सात अप्रैल से आईपीएल मैच शुरू हो रहा है। अगर आप भी इसे देखने के लिए इकाना स्टेडियम जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। क्योंकि लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस ने यातायात व्यवस्था में कुछ बदलावा किया है। ऐसे में आपको इकाना पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं यातायात पुलिस ने क्या बदलाव किए हैं।
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में सात अप्रैल से शुरू होने वाले आईपीएल मैच के लिए यातायात पुलिस ने भी तैयारी कर ली है। इसके लिए कई रूटों पर डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है। इसका उलंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी। जेसीपी कानून व्यवस्था की माने तो यह व्यवस्था दो बजे से मैच समाप्ति तक लागू रहेगी।
अब आइए बताते हैं कहां-कहां रूट डायवर्जन लागू है...
कमता की तरफ से आने वाले वाहन कमता चौराहे से कानपुर की तरफ जाने वाले वाहन अहिमाऊ रैम्प से न उतरकर शहीद पथ पर सीधा जायेगे। वही अहिमामऊ चौराहे पर यू टर्न लेकर कैन्ट व पीएचक्यू व गोमतीनगर जाने वाले वाहन प्रतिबन्धित होगें। बल्कि शहीद पथ पर सीधे जाकर मेदान्ता हॉस्पिटल से यू-टर्न लेकर जायेंगे। अहिमामऊ चौराहे पर शाम दो बजे से रात में मैच समाप्ति तक यू-टर्न प्रतिबन्धित रहेगा।
अहिमामऊ रैंप उतरकर बाईं ओर जाएंगे
अहिमामऊ रैम्प से उतरकर मात्र बायीं ओर जाना ही मान्य होगा। अहिमामऊ रैम्प से उतरकर बायीं ओर जाना है उन्हें पलासियों के लिए भी यू टर्न नहीं लेना है। सुल्तानपुर की तरफ से आने वाले वाहन अहिमामऊ चौराहे पर न जाकर अमूल तिराहे से ही डायवर्जन लगाया जाएगा।
ये वाहन लूलू मॉल के पास से शहीद पथ पर चढ़ सकेंगे। सुल्तानपुर रोड से पीएचक्यू की तरफ जाने वाले वाहन एचसीएल तिराहे से पलासियो अंडरपास से पीएचक्यू नहीं जा सकेंगें ये वाहन अहिमामऊ चौराहे से दाहिनी तरफ टर्न लेकर जाएंगे।
इन रास्तों पर सिर्फ एक तरफ ही खुला है यातायात
मलेशेमऊ चौराहे के पास जो टनल है, इससे आगे पिंक बूथ व इकाना स्टेडियम एवं पलासियो मॉल के पास स्थित टनल शाम दो बजे से मैच समाप्ति तक एकल दिशा मार्ग रहेंगे। मात्र इकाना व शहीद पथ पर चढ़ने के लिए इसका उपयोग होगा।
पीएचक्यू एवं जी -20 की तरफ के वाहन अहिमामऊ सर्विस रोड पर नहीं आ सकते बल्कि अहिमामऊ से जी -20 तिराहा वाली सर्विस लेन एकल दिशा मार्ग रहेगी, जिसका उपयोग मात्र जाने के लिए किया जाएगा।
जी -20 तिराहा से स्टेडियम को जाने के लिए पीएचक्यू की तरफ न जाकर गोमतीनगर की तरफ जाकर यू टर्न लेकर पिंक बूथ की तरफ से अन्दर जा सकेगें । मैच समाप्ति के बाद समस्त वाहन अहिमामऊ एवं पलासियो अण्डरपास से होकर जा सकेगों ये केवल जाने के लिए होगा ।
यह होंगे नो पार्किंग जोन
वाटर टैंक तिराहे से फ्लासियो मॉल की सड़क नो पार्किंग जोन होगी। यहां पर पार्क होने वाली गाड़ियों को क्रेन से हटाकर उनके विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जायेगी इकाना स्टेडियम व पलासियो मॉल के सामने कोई पार्किंग जोन नहीं होगा। अहिमामऊ चौराहे पर जी -20 तिराहा एवं पीएचक्यू की सर्विस लेन नो पार्किंग जोन होगी।
स्टेडियम के सामने का रैम्प पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा
सभी दर्शक अपने टिकट में अंकित पार्किंग का क्यूआर कोड स्कैन कर लेंगे, जिससे पार्किंग एवं रूट की समस्त जानकारी उनके मोबाइल में उपलब्ध हो जाएगी। स्टेडियम में पास धारक वाहन ही प्रवेश पाएंगे। बिना पास के वाहन का प्रवेश निषेध होगा।
वाहन पास की पार्किंग पूर्व निधारित पार्किंग स्थल पर की जाएगी, जो पास में अंकित होगा व रंग के हिसाब से मैप मे अंकित है सुरक्षाकर्मी जो विशिष्ट एवं अति विशिष्ट दर्शकों के साथ आयेंगे, उन्हें अन्दर जाने की अनुमति नहीं होगी। पार्किंग क्षेत्र में ही स्थापित रहेंगे।
टिकट वाले लोगों को कही पार्किंग में मिलेगी जगह
मात्र टिकटधारक हो विभिन्न प्रकार के स्टैंड में प्रवेश करेगें। टिकटों की बिक्री का कोई काउंटर स्टेडियम में नहीं होगा। पूर्व से ही टिकट खरीद कर लेकर आये। टिकट बिक्री हेतु आयोजकों द्वारा 06 स्थान निर्धारित किये जाए।
ऑनलाइन बुकिंग की दशा में इन 06 स्थानों से टिकट की हार्डकॉपी प्राप्त कर लेकर आएं, हार्डकापी न होने की दशा में प्रवेश नहीं मिलेगा। शहीद पथ पर कोई भी वाहन रुककर न तो सवारी बैठाएगा और न ही सवारी उतारेगा। पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
6 Apr 2023, 5:29 PM IST
Published on:
6 Apr 2023, 5:29 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.