31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sitapur news : कार लगाकर रोक दी एंबुलेंस, बोला-उमेश मिश्रा नाम है मेरा… भाजपा में हूं जिंदगी खराब कर दूंगा

Sitapur news : अधिवक्ता को लेकर लखनऊ मेडिकल कॉलेज जा रही एंबुलेंस के सामने कार खड़ी कर एक युवक ने जमकर हंगामा किया। अधिवक्ता की मौत हो गई। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीतापुर

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 4 Apr 2023, 7:39 PM IST

Car in front ambulance in Sitapur patient died

अधिवक्ता को लेकर लखनऊ मेडिकल कॉलेज जा रही एंबुलेंस के सामने कार खड़ी कर हंगामा करने की घटना एक अप्रैल की बताई जा रही है। सोमवार रात इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में खुद को भाजपा नेता बताने वाले शख्स ने जमकर अभद्रता की। उसने खुद को मिश्रिख के ब्लॉक प्रमुख रामकिंकर का भाई बताया।

वीडियो वायरल होने के बाद अधिवक्ता लामबंद हो गए और कोतवाली के बाहर प्रदर्शन करने लगे। इसके बाद पुलिस ने हंगामा और गाली गलौज करने वाले कथित भाजपा नेता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

अधिवक्ता को ले जा रहे थे लखनऊ मेडिकल कॉलेज
शहर कोतवाली इलाके के अंतर्गत दुर्गापुरवा निवासी जयकिशन राठौर के बहनोई अधिवक्ता सुरेश चंद्र राठौर बीती एक अप्रैल को अचानक बीमार हो गए थे। इस पर उन्हें जिला अस्पताल जे जाया गया। चिकित्सक ने हालत गंभीर बताकर लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें : तीन दिन से मकान में बंद नौ लोग मरने की कगार पर पहुंचे, कारण जानकर रह जाएंगे हैरान

सुरेश चंद्र को एंबुलेंस से लखनऊ ले जाने के लिए परिजन अस्पताल से निकल रहे थे, लेकिन रास्ते में एक कार खड़ी थी। इसके कारण एंबुलेंस निकल नहीं पाई और सुरेश ने दम तोड़ दिया।

इस पर जयकिशन ने कार मालिक से आपत्ति जताई तो कार मालिक उमेश मिश्र ने खुद को मिश्रिख ब्लॉक प्रमुख रामकिंकर पांडेय का भाई बताते हुए गाली गलौज करना शुरू कर दिया गया। इतना ही नहीं खुद को भी भाजपा नेता बताते हुए उसने जयकिशन के लिए जमकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। खुद के भाजपा में होने का रौब झाड़ते हुए झूठे मुकदमे लदवाने की धमकी भी दी।

अधिवक्ताओं में फैला रोष, कोतवाली पर किया प्रदर्शन
इसका संज्ञान लेकर बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने शहर कोतवाली के गेट पर सड़क पर प्रदर्शन किया। शहर कोतवाल टीपी सिंह ने अधिवक्ताओं को उमेश मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की जानकारी दी। इसपर अधिवक्ता शांत हो गए।

यह भी पढ़ें : गोरखपुर की इस लड़की ने सलमान खान से की थी शादी की बात, जानें कैसे किया प्रपोज

शहर कोतवाल ने बताया कि जयकिशन राठौर की तहरीर पर उमेश मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी जनपद हरदोई के बेहटा गोकुल थानाक्षेत्र के टोडरपुर का निवासी है। पुलिस टीम गिरफ्तारी के लिए रवाना की गई है।

ब्लॉक प्रमुख ने पहचानने से किया इनकार
मिश्रिख के ब्लॉक प्रमुख रामकिंकर पांडेय का कहना है कि जो व्यक्ति वीडियो में दिख रहा है उसे न तो मै जानता हूं और न पहचानता हूं। पुलिस के जरिए पता चला है कि उक्त व्यक्ति हरदोई जनपद के टोडरपुर का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें : मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, यूपी में फिर बदल रहा बादलों का मिजाज, अब क्या होगा?

मेरी सामाजिक छवि को खराब करने के उदेद्श्य से मेरा नाम मामले में घसीटा जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा का कहना है कि मैं संबंधित व्यक्ति को नहीं जानता हूं। सीतापुर जनपद से भाजपा का कोई पदाधिकारी भी उक्त व्यक्ति नहीं है।