31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bareilly News: कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के करीबी दीपक बॉक्सर का पासपोर्ट बनवाने में हुआ खेल, ऐसे खुला राज

Bareilly News: कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के करीबी दीपक उर्फ बॉक्सर ने फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनवाया था। इसमें पुलिस की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। अब उसका पासपोर्ट निरस्त कर दिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 6 Apr 2023, 6:25 PM IST

Lawrence Bishnoi gang

कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के करीबी दीपक उर्फ बॉक्सर ने फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनवाया था। इसमें पुलिस की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। अब उसका पासपोर्ट निरस्त कर दिया गया है। उसने पासपोर्ट बनवाने के लिए खुद को अनपढ़ बताया। अपना असली नाम छिपाकर रवि आंतिल के नाम से आवेदन किया। फर्जी दस्तावेज लगाए। पुलिस ने उसे वेरिफाई भी कर दिया। फिलहाल उसका पासपोर्ट निरस्त कर दिया गया है।

मूल रूप से हरियाणा का रहने वाला है दीपक बॉक्सर
मूल रूप से हरियाणा के सोनीपत निवासी दीपक ने पिछले वर्ष रवि आंतिल के नाम से पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था, जिसकी फाइल उसने रामपुर के पोस्ट आफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीओपीएसके) से जमा की थी। वहां से फाइल आगे बढ़ी। पुलिस के सत्यापन में भी दीपक के रवि आंतिल नाम को ठीक बताकर रिपोर्ट भेज दी। जिसके बाद पासपोर्ट जारी कर दिया गया।

यह भी पढ़ें : आईपीएल मैच देखने जा रहे हैं तो इसका ध्यान रखें, वरना हो जाएंगे परेशान

खुद को अनपढ़ बताकर नहीं लगाई मार्कशीट
पासपोर्ट बनवाने के समय दीपक ने रवि के नाम से ही आधार कार्ड और पैनकार्ड लगाया था। कहा था कि वह पढ़ा लिखा नहीं है। इसलिए वह कोई भी मार्कशीट नहीं लगा सकता। इसलिए उससे कोई भी मार्कशीट मांगी भी नहीं गई। यदि वह खुद को पढ़ा-लिखा बताता तो पासपोर्ट कार्यालय में उसे 10वीं की मार्कशीट लगानी होती, जिससे वह पकड़ा जा सकता था। मगर उसने अनपढ़ बताकर मार्कशीट जमा नहीं की।

यह भी पढ़ें : गोरखपुर की इस लड़की ने सलमान खान से की थी शादी की बात, जानें कैसे किया प्रपोज

पासपोर्ट कार्यालय में भी हो चुकी है जांच
पासपोर्ट के क्षेत्रीय कार्यालय में भी कुछ दिन पहले एक टीम ने आकर जांच की थी। जिसमें पता चला था कि यहां से कोई भी गड़बड़ी नहीं की गई। जो भी गड़बड़ी हुई पुलिस की तरफ से की गई थी। इसके बाद मुरादाबाद पुलिस के सिपाही अजीत को निलंबित भी कर दिया गया। बताया गया कि उसी ने इंस्पेक्टर की आइडी से वेरिफिकेशन को भेजा था। इसलिए उसे निलंबित किया गया।

यह भी पढ़ें : मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, यूपी में फिर बदल रहा बादलों का मिजाज, अब क्या होगा?

पासपोर्ट अधिकारी ने पुलिस को बताया जिम्मेदार
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया "हमारे यहां से पासपोर्ट बनाने में कोई गड़बड़ी नहीं हुई। पुलिस ने उसके दस्तावेजों का सत्यापन करके दिया था। उसी के आधार पर रवि आंतिल को पासपोर्ट जारी कर दिया। अब उसका पासपोर्ट निरस्त कर दिया है।"

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश