कवर्धा

घर में ऐसा क्या हुआ कि 19 साल की लड़की बिना कपड़ों के ही कुएं में कूद गई, पुलिस ने निकाली लाश

लोग बार-बार यही सोच रहे हैंं कि आखिर एेसा क्या हुआ कि 19 साल की लड़की बिना कपड़ों के ही कूद गई कुएं में।

2 min read
Oct 28, 2017
Suicide

कवर्धा. शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत एक युवती ने अपने ही घर के सामने के कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। लेकिन पुलिस अश्चर्य में है कि रात 9 बजे घर पर ऐसा क्या हुआ कि युवती बिना कपड़े के ही कुएं में कूद गई। वारदात से इलाके में सनसनी का माहौल है। मामले की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने अभी कुछ भी खुलासा नहीं किया है। लड़की के मौत को लेकर अभी भी रहस्य बना हुआ है। लोग बार-बार यही सोच रहे हैंं कि आखिर एेसा क्या हुआ कि 19 साल की लड़की बिना कपड़ों के ही कूद गई कुएं में।

कोतवाली थाना अंतर्गत शहर के वार्ड क्रमांक 01 रामनगर निवासी ज्ञानेश्वरी पिता सुखनंदन साहू (19) ने घर के सामने गहरे कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने मर्ग कामय कर शव को रात में ही निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन शव पानी के अंदर होने के कारण रात में शव को नहीं निकाला गया। सुबह पुलिस ने शव को निकालर पीएम कर जांच में जुट गई है।

नवमीं की पढ़ाई कर छोड़ दी थी पढ़ाई
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार ज्ञानेेश्वरी कक्षा नवमीं में फैल होने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। तब से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी। इससे पहले भी वह कुएं में कूदने की कोशिश कर चुकी है। लेकिन बुधवार को सभी खाना खा रहे थे, इसी दौरान वह घर से दौड़कर आई और सीधे कुएं में कूद गई। लेकिन इस दौरान युवतीके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। इसके कारण आसपास के लोग व पुलिस को मामला समझ नहीं आ रहा है। शव का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया गया हैं। इधर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Published on:
28 Oct 2017 08:00 pm