30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेइंतहा इश्क में हैवान बनी महिला, प्रेमी के साथ मिलकर पति को दी मौत की सजा

एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। इसके बाद शव कुएं में फेंक दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 28 Oct 2017, 5:16 PM IST

Husband killed

रायपुर . राजधानी से लगे धरसींवा इलाके में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। इसके बाद शव कुएं में फेंक दिया। करीब एक माह बाद प्रेमी के खुलासे के बाद इस खौफनाक वारदात सबके सामने आया। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

Read More: पांचवी बार भी बेटी हुई तो मां बर्दाश्त नहीं कर सकी, मासूम को मारकर कुएं में फेंक दी लाश

बेइंतहा इश्क में हैवान बनी महिला का दूसरे युवक से था अवैध संबंध..
बिलासपुर रोड धनेली निवासी मीरा साहू का भोजराम से अवैध संबंध था। इसकी जानकारी उसके पति खूबचंद को हो गई थी। इस बात को लेकर खूबचंद उससे मारपीट करता था। उससे पीछा छुड़ाने के लिए मीरा ने अपन प्रेमी भोजराम के साथ मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई। 27 सितंबर को भोजराम अपने एक नाबालिग साथी के साथ घर पहुंचा। इसके बाद तीनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।

Read More: सेक्स सीडी पर बोले बघेल - बीजेपी गंदे आरोप का कर रही अंधे तरीके से बचाव

एक माह बाद खुला हत्या का राज
मीरा साहू अपने प्रेमी और एक नाबालिग साथी के साथ पति खूबचंद की हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया था। करीब एक माह तक किसी को हत्या के बारे में पता नहीं चला। पुलिस ने बताया कि प्रेमी भोजराम के खुलासे के बाद वारदात से पर्दा उठा। उसके बाद मीरा साहू को गिरफ्तार किया गया। उसने बताया कि वह भोजराम से बेइंतहा इश्क में पागल थी। दोनों के बीच प्यार होने का खुलासा होने के बाद प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारना बताया। आरोपी पत्नी ने अपना गुनाह कबूल लिया है।

Read More: बस्तर का कड़कनाथ छाया हैदराबाद तक, वहां से आयात होगी सीधे ठंडे देशों में, पढ़े खबर