
बैकुंठपुर/पटना. वैवाहिक जीवन के 13 साल में पांच बेटियों के जन्म और पुत्र नहीं होने के कारण आए दिन पति के झगड़े-ताने से तंग आकर एक मां ने अपनी लाडली का गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मां ने अपनी लाडली के शव को कुएं में फेंक दिया गया था। मामले में पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने शुक्रवार को कांफ्रेंस हाल में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि ग्राम पंचायत कसरा गौटियापारा निवासी रमेश कुमार राजवाड़े पिता सोना लाल सिह(32) ने पटना थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि उनकी बेटी सान्या सिंह(01) अपनी मां के साथ रात को घर के अंदर सोई थी। अगले दिन उसकी पत्नी मिश्री बेहोश थी और उसकी बेटी सान्या नहीं थी।
आसपास तलाश करने पर कुएं में उसकी तैरता शव मिला था। मामले में पुलिस ने धारा 174 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी और शव को पीएम कराने भेज दिया गया। पीएम रिपोर्ट में बच्ची की गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि की गई थी। जिससे पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज किया। इस दौरान पता चला कि आरोपी मिश्रा का वर्ष 2004 में रमेश कुमार सिंह से विवाह हुआ था।
जिसने पांच बेटियों को जन्म दिया है। बेटा की चाह में पति आए दिन अपनी पत्नी से झगड़ा व मारपीट करता था और ताने देता रहता था। जिससे परेशान होकर आरोपी मां मिश्री ने 25-26 अक्टूबर की दरमियानी रात करीब 12 बजे अपनी एक साल की बच्ची का गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके शव को कुएं में फेंक दी थी। पुलिस ने आरोपी मां के खिलाफ धारा 302,201 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
दूसरी शादी करने की धमकी देता था पति
पुलिस अधीक्षक शुक्ला ने बताया कि आरोपी महिला ने अपने बयान में यह कहा है कि उसके पति व ससुराल वाले पांचवी बेटी के जन्म पर लगातार ताने देते थे। आरोपी महिला का पति बेटे की चाह में दूसरी शादी करने का धमकी भी देता था। पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद की स्थिति निर्मित होती थी। पति ने अपनी पत्नी को एक बार ससुराल भी पहुंचा दिया था। सामाजिक बैठक के बाद पुन: अपने साथ रखा था।
Updated on:
28 Oct 2017, 3:53 PM IST
Published on:
28 Oct 2017, 3:53 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकोरीया
छत्तीसगढ़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.