
कवर्धा. नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म जैसे अपराध लगातार बढ़ते जा रहे है।नाबालिग लड़कियों को बहला - फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म के कई मामले सामने आए है।छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में भी एक ऐसी घटना सामने आई है। मोहल्ले के नाबालिग लड़कों ने 10 साल की लड़की के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। इस घटना का पता जब लोगों को चला तो उन्होंने आरोपियों के घर को घेर लिया। उसके बाद...
ये घटना कवर्धा के रविदास नगर की है।आसपास के लोगों ने बताया कि मोहल्ले के दोनों लड़के पीड़िता के घर के बाहर थे। जब 10 वर्षीय पीड़िता बाहर आई तो उसे बहलाने फुसलाने लगे।
मासूम उनके झांसे में आ गई और उनके साथ चली गई। जिसके बाद वो दोनों उसे स्कूल के मैदान में ले गए। जहां उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगे।उनकी ऐसी हरकतों पर पीड़िता ने जोर जोर से चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग इक्कठा होने गए। जिसके बाद लड़के पीड़िता को छोड़कर वहां से भाग गए।
लड़की की चीख पुकार सुनकर इक्कठा हुए लोगों ने उसे उसके घर पहुंचाया।जब लड़की घर पहुंची तो मोह्हले में इस घटना सनसनी की तरह फैल गई। पीड़िता के बताने के बाद लोग आक्रोशित हो गए और आरोपियों के घर को घेर लिया और उन्हें पीटने लगे।
इस घटना की जानकारी जब पुलिस को हुई तो एसपी और asp सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा, जिसके बाद लड़कों को भीड़ से निकला गया।फिर कोतवाली में नाबालिग आरोपियों के खिलाफ धारा 363, 34 व 12 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।जिसके बाद न्यायालय में उसे पेश किया गया।