Kawardha News: पंडरिया नगर अब विकास की नई रफ्तार पकड़ रहा है। विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से नगर पालिका परिषद को 2.80 करोड़ रुपए से अधिक के 55 विकास कार्यों की स्वीकृति मिली है।
CG News: पंडरिया नगर अब विकास की नई रफ्तार पकड़ रहा है। विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से नगर पालिका परिषद को 2.80 करोड़ रुपए से अधिक के 55 विकास कार्यों की स्वीकृति मिली है।
निरंतर स्वीकृत हो रहे विकास कार्यों और अधोसंरचना परियोजनाओं से आज पंडरिया नगर की तस्वीर बदल रही है। हाल ही में नगर पालिका परिषद पंडरिया में 55 विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों के लिए 2 करोड़ 80 लाख 98 हजार रुपए की प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से प्राप्त हुई है। इन स्वीकृत कार्यों में किड्स प्ले एरिया, जॉगिंग ट्रैक, पेयजल व्यवस्था, सीसी रोड, नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, स्ट्रीट लाइट, हाईमास्ट लाइट, विद्युत पोल और सौंदर्यीकरण कार्य शामिल हैं। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से नगर की आर्थिक गतिविधियां, सशक्त होंगी, मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा।
ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास, सौंदर्यीकरण और प्रकाश व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। वहीं शहरी क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के लिए सड़क निर्माण, चौक-चौराहों का विकास और आवागमन की सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सभी विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। कई परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि कई कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि जनता की बहुप्रतीक्षित मांगें अब पूरी हो रही हैं और विकास कार्य धरातल पर दिखाई दे रहे हैं, जिससे लोगों में नया आत्मविश्वास पैदा हुआ है।
विधायक बोहरा ने बताया कि इसके पहले भी पंडरिया नगर पालिका क्षेत्र को 1 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात मिल चुकी है। नगर में स्वच्छता व्यवस्था के लिए नए वाहनों की खरीदी, हरिनाला पुल निर्माण की पुरानी मांग की पूर्ति और पंडरिया बाईपास का निर्माण इसी दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हैं। महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए नि:शुल्क बस सेवा की शुरुआत के अवसर पर मुख्यमंत्री 250 सीटर नालंदा परिसर निर्माण की घोषणा की गई थी।
इस उपलब्धि पर विधायक बोहरा ने कहा कि यह मंजूरी पंडरिया नगर की जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। विधायक बोहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में ठप पड़े विकास कार्य अब तीव्र गति से पूरे हो रहे हैं।
विधायक बोहरा ने बताया कि नगरवासियों की लंबे समय से लंबित मांग को देखते हुए उनके निरंतर प्रयासों से राष्ट्रीय राजमार्ग 130ए के अंतर्गत 4.55 किलोमीटर सड़क मरम्मत कार्य के लिए 20 करोड़ रुपए की स्वीकृति केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री द्वारा दी गई है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है और शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना नगर में आवागमन को सुगम बनाएगी और यातायात व्यवस्था को मजबूत करेगी।