कवर्धा

99 हजार किसानों ने बेचा 49 लाख क्विंटल धान, 31 जनवरी तक चलेगी खरीदी..

Dhan Kharidi: कवर्धा जिले के शासन ने कबीरधाम जिले के किसानों ने 66 लाख क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया है जो बीते वर्ष के लक्ष्य से 13 लाख क्विंटल अधिक है।

2 min read
Jan 10, 2025
धान खरीदी केंद्रों में 50 करोड़ का घोटाला (photo source- Patrika)

Dhan Kharidi: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के शासन ने कबीरधाम जिले के किसानों ने 66 लाख क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया है जो बीते वर्ष के लक्ष्य से 13 लाख क्विंटल अधिक है। धान खरीदी 14 नवंबर 2024 से प्रारंभ है जो 31 जनवरी 2025 तक चलेगा।

Dhan Kharidi: धन खरीदी..

इस वर्ष धान बिक्री के लिए जिले के 1 लाख 24 हजार 787 किसानों ने 1 लाख 24 हजार 411 हेक्टेयर धान रकबा का पंजीयन कराया है। वहीं 9 जनवरी 2025 तक 99 हजार 588 किसानों द्वारा 49 लाख 37 हजार 310 क्विंटल धान की बिक्री कर चुकी है। इसमें 12 लाख 81 हजार 626 क्विंटल मोटा धान, 18 लाख 81 हजार 520 क्विंटल पतला और 17 लाख 76 हजार 759 क्विंटल सरना धान शामिल हैं।

फिलहाल उपार्जन केंद्रों में कुल 27 लाख 37 हजार क्विंटल से अधिक मात्रा में धान जाम है। राइस मिलर्स द्वारा धान का उठाव और परिवहन किया जा रहा है लेकिन आवक की मात्रा से कम। इसके कारण उपार्जन में बफर लिमिट से कम धान नहीं हो पा रहा है।

एक नजर में…

9 जनवरी को जिले के 108 उपार्जन केंद्रों में 2533 किसानों द्वारा एक लाख 37 हजार 38 क्विंटल धान की बिक्री किया गया। इसके विपरित राइस मिलर्स को 71 हजार 814 क्विंटल धारी जारी किया गया। वहीं विपणन विभाग को संग्रहण केंद्र के लिए 26 हजार 218 क्विंटल धान प्रदान किया गया। वहीं अब तक मिलर्स को 12 लाख 50 हजार 189 क्विंटल और विपणन को 9 लाख 49 हजार 919 क्विंटल धान प्रदान किया जा चुका है।

बीते वर्ष की खरीदी

बीते खरीफ सीजन 2023-24 में जिले के कुल 1 लाख 22 हजार 552 किसानों का रकबा 1 लाख 22 हजार 386.38 हेक्टेयर का पंजीयन कराया था। इसमें से 3 फरवरी 2024 तक कुल एक लाख 10 हजार 625 किसानों द्वारा कुल 60 लाख 9 हजार 918 क्विंटल धान बिक्री किया गया था।

Published on:
10 Jan 2025 04:35 pm
Also Read
View All
बड़ी सौगात: 1 जनवरी को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह करेंगे भोरमदेव कॉरिडोर का भूमिपूजन, 146 करोड़ होंगे खर्च

6वीं क्लास की बैगा छात्रा की मौत से मचा हड़कंप, आश्रम और स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल, जानें क्या है पूरा मामला

CG News: इस जिले के 20 से अधिक बैंकों में पार्किंग व्यवस्था नदारद, सड़क पर खड़े वाहन बन रहे परेशानी और हादसों की वजह

Kawardha News: पोस्टर फाड़ने का मामला… FIR में देरी पर भड़के पंथ श्री प्रकाश मुनि नाम साहेब, बोले- ऐसे एसपी की जरूरत नहीं

CG Murder Case: ससुर ने बहू की हत्या कर सैप्टिक टैंक में छिपाया शव, आरोपी ने पूछताछ में बताई चौंकाने वाली वजह, जानें

अगली खबर