31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: बंद रहेगी धान खरीदी! किसानों में सरकार के प्रति नाराजगी, जानें वजह…

CG News: उपार्जन केंद्र सरोना के धान खरीदी संचालक अजित भास्कर ने धान परिवहन करने के लिए विभिन्न मिलर्स से सपर्क कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification
CG News

CG News

CG News: उपार्जन केंद्र सरोना में तीन दिनों से धान खरीदी बंद है। धान खरीदी के लिए और बोरे रखने के लिए उपार्जन केंद्र में पर्याप्त जगह नहीं है। वहीं जिस किसान का टोकन कटा है उनको तिथि बढ़ाने एवं बार-बार उपार्जन केंद्र आने जाने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

CG News: 410 किसानों की धान खरीदी करना बाकी

सरोना के किसानों में शासन-प्रशासन के प्रति बहुत ज्यादा नाराजगी दिखाई दे रही है। उपार्जन केंद्र सरोना के ऑपरेट रूप नारायण निषाद ने बताया कि 8 जनवरी 2025 तक कुल 43566.80 क्वि. खरीदी एवं 32088.80 क्वि. शेष है। 11478 क्वि. का परिवहन किया गया है। 80222 बोरे संग्रहण है। अभी सरोना उपार्जन केंद्र में 410 किसानों की धान खरीदी करना बाकी है।

यह भी पढ़ें: Dhan Kharidi: धान खरीदी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कहा- 2300 रुपए देकर लोगों को ठगने का काम कर रही है साय सरकार

मिलर्स ने परिवहन के लिए नहीं भेजे ट्रक

समय कम है ऐसे में किसानों में भारी परेशानी दिखाई दे रही है। वहीं किसानों ने खरीदी समय, तिथि को बढ़ाने की मांग की हैं। उपार्जन केंद्र सरोना के धान खरीदी संचालक अजित भास्कर ने धान परिवहन करने के लिए विभिन्न मिलर्स से सपर्क कर रहे हैं। वहीं कोई भी मिलर्स ने परिवहन के लिए ट्रक नहीं भेजे हैं। धान खरीदी करने के लिए जगह नहीं है।

बंद रहेगी धान खरीदी

CG News: इस वजह से धान खरीदी बंद कर दी गई है। जब तक धान के बोरे का परिवहन नहीं किया जाता तब तक धान खरीदी बंद रहेगी। सभी जगह धान बोरे से भर गए है। पैर रखने की भी जगह नहीं है। सभी किसानों ने शासन प्रशासन से मांग की है कि जल्दी ही धान बोरे का परिवहन की जाए, अन्यथा सभी किसानों को धरना-प्रदर्शन करना पड़ेगा। जिसकी जवाबदारी शासन प्रशासन की रहेगी।