कवर्धा

कवर्धा में राजनीतिक बवाल: भाजयुमो और युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच पुलिस के सामने जमकर मारपीट, लगा ये गंभीर आरोप

Politics News: कवर्धा में गुरूवार की देर शाम भाजयुमो व युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुट आपस में भीड़ गया। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई।

less than 1 minute read
Oct 10, 2025
युवक कांग्रेसियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का आरोप (फोटो सोर्स- पत्रिका)
युवक कांग्रेसियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का आरोप (फोटो सोर्स- पत्रिका)

CG Political News: कवर्धा में गुरूवार की देर शाम भाजयुमो व युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुट आपस में भीड़ गया। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष के कथित समर्थकों पर युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का आरोप लगा है।

वायरल वीडियो में युवक कांग्रेसियों को खदेड़ने का दृश्य दिखाई और गाली गलौच सुनाई दे रहा है। दरअसल भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिया का गुरुवार को आगमन हुआ। कवर्धा आगमन का युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता विरोध कर रहे थे। प्रदेशाध्यक्ष को काले झंड़े दिखाने को लेकर ही विवाद हुआ।

इसी बात को लेकर युवक कांग्रेस व भाजयुमो कार्यकर्ता व समर्थक आपस में भीड़ गए। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। जमकर गाली गलौच किया। पुलिस ने बीच बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन उनकी एक ना चली। पुलिस को युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को जमकर खरी खोटी सुनाई।

गाली-गलौज कर कपड़े भी फाड़े

युवक कांग्रेस के आकाश केशरवानी, राहुल सिंहा, मनीष चंद्रवंशी, विरेन्द्र जांगड़े, सुधांशु बघेल सहित कार्यकर्ताओं ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया। युवक कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि बाहर से आए भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन कर रहे युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जमकर मारपीट की है। जबकि ये कोई अखाड़ा नहीं था, लेकिन भाजयुमो के गुंडों ने गाड़ी से उतरकर पहलवान की तरह दिखने वाले समर्थकों ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को मुख्य मार्ग से अंदर तक दौड़ाया गया।

मां-बहन की गाली दी गई। कपड़े फाड़े। धक्का-मुक्की की गई, लेकिन पुलिस उनके सामने मूकदर्शक बनी रही। एक तरह से पुलिस ने भाजयुमो के गुंडागर्दी का खुलकर समर्थन किया। उन्हें रोकने टोकने के बजाय, उल्टा युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने, टोकने व समझाने की कोशिश कर रहे थे। इसका कांग्रेसियों पूरजोर विरोध किया।

Published on:
10 Oct 2025 01:35 pm