कवर्धा

Freezer Blast: रेस्टोरेंट में भीषण आगजनी से फ्रीजर ब्लास्ट, लाखों का हुआ नुकसान, मची अफरा-तफरी

Freezer Blast: फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक रेस्टोरेंट का अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था।

2 min read
May 11, 2026
रेस्टोरेंट में भीषण आगजनी से फ्रीजर ब्लास्ट (Photo Patrika)

Freezer Blast: कवर्धा जिला मुख्यालय स्थित बस स्टैंड के पास संचालित कल्पना रेस्टोरेंट में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा रेस्टोरेंट उसकी चपेट में आ गया और अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। घटना में संचालक को लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है।

जानकारी के अनुसार शहर के लोहारा रोड स्थित कल्पना रेस्टोरेंट में देर रात अचानक आग भडक़ उठी। प्रारंभिक आशंका है कि रेस्टोरेंट में रखे फ्रीजर में ब्लास्ट होने के कारण आग लगी, जिसके बाद आग तेजी से पूरे परिसर में फैल गई। कुछ ही देर में आग ने रेस्टोरेंट के फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और किचन सामग्री को अपनी चपेट में ले लिया।

ये भी पढ़ें

Transformer Blast News: कवर्धा में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, घर छोड़कर भागे लोग

आगजनी की घटना में रेस्टोरेंट के भीतर रखे टेबल, कुर्सियां, एसी, काउंटर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सहित खाने के सामान और गैस और इलेक्ट्रॉनिक चूल्हे पूरी तरह जल गए। हालांकि राहत की बात यह भी रही कि गैस सिलेंडर आग की चपेट में नहीं आए। यदि सिलेंडर ब्लास्ट हो जाते तो और भी बड़ा हादसा हो सकता था और आसपास का इलाका भी इसकी जद में आ सकता था।

घटना के समय रेस्टोरेंट बंद था। इसी वजह से वहां कोई जनहानि नहीं हुई। रेस्टोरेंट में बाहर निकलने का केवल एक ही रास्ता है। यदि घटना के समय अंदर कर्मचारी या अन्य लोग मौजूद रहते तो स्थिति गंभीर हो सकती थी।

फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक रेस्टोरेंट का अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो आग आसपास की दुकानों और होटल तक फैल सकती थी, जिससे नुकसान और भी ज्यादा हो सकता था। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हुए हैं।

रिहायशी इलाके में मची अफरा-तफरी

जिस जगह यह रेस्टोरेंट संचालित हो रहा था, वह घनी आबादी वाला क्षेत्र है। आसपास कई दुकानें और प्रतिष्ठान संचालित होते हैं। जिस भवन में रेस्टोरेंट था वहां होटल भी संचालित होता है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग ठहरे हुए थे। आग की लपटें बढऩे पर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कोई भी व्यक्ति पास जाकर आग बुझाने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था। दुकान के बाहर तक धुआं और आग फैल गई थी। आग बढऩे पर होटल और आसपास की दुकानों तक भी खतरा मंडराने लगा था।

Published on:
11 May 2026 03:45 pm
Also Read
View All