
CG Municipal council elections 2024: नगर पंचायत पिपरिया में अध्यक्ष महेन्द्र कुंभकार के खिलाफ पार्षदों ने 15 मार्च अविश्वास प्रस्ताव लाया था। इस पर शुक्रवार को वोटिंग हुई। इस दौरान अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 11 वोट पड़े, जबकि विपक्ष में 4 वोट। इसके चलते अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया और महेन्द्र कुम्भकार को नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी छोडऩी पड़ी।
पिपरिया नगर पंचायत में कुल 15 वार्ड में 7 कांग्रेस, 7 भाजपा और 1 निर्विरोध पार्षद निर्वाचित हुए थे। निर्विरोध पार्षद ने कांग्रेस को समर्थन दे दिया, जिसके के चलते पिपरिया नगर पंचायत में कांग्रेस की सरकार बैठी। लेकिन बीते वर्ष हुए विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के चार पार्षद भाजपा में शामिल हो गए। इसके चलते नगरीय सरकार को गिराने के लिए अविश्वास प्रस्ताव रखा, जिसमें वह सफल हो गए।
डोंगरगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ भाजपा द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव फ्लोर टेस्ट फेल हो गया। कांग्रेस अध्यक्ष अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब रहे। अविश्वास प्रस्ताव को पास करने के लिए भाजपा को 16 वोट की जरूरत थी और कांग्रेस को 8 वोट की। भाजपा को 15 वोट और कांग्रेस के पक्ष में 8 वोट पड़े। इस तरह अध्यक्ष सुदेश मेश्राम के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव फेल हो गया।