कवर्धा

CG News: चिल्फीघाटी में जमने लगा ओस का पानी, बिछने लगी बर्फ की चादर, पड़ रही कड़ाके की ठंड

CG News: कवर्धा जिले को मिनी शिमला कहे जाने वाले चिल्फीघाटी में ठंड शबाब पर है। यहां पर न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक पहुंच चुका है।

less than 1 minute read
Dec 15, 2024

CG News: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले को मिनी शिमला कहे जाने वाले चिल्फीघाटी में ठंड शबाब पर है। यहां पर न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक पहुंच चुका है। इसके कारण ही ओस जमने लगा है।

घाटी क्षेत्र के पैरावट, फूल, पत्तों पर रातभर ओस का पानी रहता है। भोर सुबह 3 से 5 बजे के बीच न्यूनतम तापमान होते ही यह ओस जम जाती है। बर्फ की सफेद चादर के रुप में दिखाई देने लगे हैं।

CG News: पड़ रही कड़ाके की ठंड

CG News: वहीं सुबह 6 बजे के बाद करीब 8 बजे तक कोहरा छाने लगता है। पूरा वनांचल कोहरे के आगोश में समा जाता है। इसके चलते वनांचल में लोगों की दिनचर्या सुबह 8 बजे के बाद ही शुरु हो रही है। सुबह और शाम-रात को अलाव का सहारा लिया जा रहा है। ठंड के साथ ही चिल्फी में पर्यटकों की संया बढ़ती जा रही है। 14 दिसंबर को चिल्फी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। संभव है आने वाले कुछ दिनों तक यह ठंड बरकरार रहेगी।

न्यूनतम तापमान में गिरावट

यही स्थिति पंडरिया ब्लॉक के दूरस्त वनांचल क्षेत्रों की है। वहां पर भी अधिक ठंड है। वैसे शहरी क्षेत्रों में भी तापमान में गिरावट आयी है। कवर्धा शहर में ही न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रिकार्ड किया गया। बीते दो दिनों जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मुख्य रुप से जिले के वनांचल व पहाड़ी क्षेत्रों में तो तापमान में गिरावट आते ही ओस जमने लगे हैं। जंगल में सुबह कोहरा ही कोहरा छाया रहता है।

Published on:
15 Dec 2024 04:13 pm
Also Read
View All
बड़ी सौगात: 1 जनवरी को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह करेंगे भोरमदेव कॉरिडोर का भूमिपूजन, 146 करोड़ होंगे खर्च

6वीं क्लास की बैगा छात्रा की मौत से मचा हड़कंप, आश्रम और स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल, जानें क्या है पूरा मामला

CG News: इस जिले के 20 से अधिक बैंकों में पार्किंग व्यवस्था नदारद, सड़क पर खड़े वाहन बन रहे परेशानी और हादसों की वजह

Kawardha News: पोस्टर फाड़ने का मामला… FIR में देरी पर भड़के पंथ श्री प्रकाश मुनि नाम साहेब, बोले- ऐसे एसपी की जरूरत नहीं

CG Murder Case: ससुर ने बहू की हत्या कर सैप्टिक टैंक में छिपाया शव, आरोपी ने पूछताछ में बताई चौंकाने वाली वजह, जानें

अगली खबर