कवर्धा

CG Road Accident: छत्तीसगढ़ से गया जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 44 लोग घायल, एक की मौत

Kawardha Road Accident: सोनभद्र के मारकुंडी घाटी में छत्तीसगढ़ से गया जा रही श्रद्धालुओं से भरी डबल डेकर बस ट्रक को बचाने के चक्कर में पलट गई। जिसमें एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 44 श्रद्धालु घायल हैं। बस में कुल 60 श्रद्धालु सवार थे।
2 min read
• •
Updated: 23 Sep 2024, 10:42 AM IST
CG Road Accident

CG Road Accident: कबीरधाम जिले के 60 से अधिक श्रद्धालु पितृपक्ष पर पिंडदान के लिए गया जी जा रहे थे। इसी बीच सोनभद्र के मारकुंडी घाटी में इनका डबर डेकर बस ट्रक को बचाने के चक्कर में पलट गई। इससे 44 श्रद्धालु घायल हुए, जबकि एक युवक की मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक कबीरधाम जिले के 60 से ज्यादा यात्रियों को लेकर यूपी 62 सीटी 4278 बस गया जी के लिए रवाना हुई थी। सोनभद्र के डाला स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर के पास रात्रि विश्राम करने के बाद बस शुक्रवार की दोपहर 3 बजे रवाना हुई। जैसे ही वह चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी पहाड़ी पर पहुंची कि ट्रक से बचने के चक्कर में ओवर स्पीड के कारण बस पलट गई। बस पलटने से श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गया।

राहगीरों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने राहगीरों की मदद से सभी को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल रेफ किया। घायल तीर्थयात्रियों में एक श्रद्धालु टितरा पिता डोलीराम(40)निवासी कोलेगांव की इलाज के दौरान मौत हो गई। बाकी घायलों का अस्पताल में ईलाज कराया गया। बस पलटने पर काफी लोगों को चोट आई। बताया कि एक महिला का पैर कट गया है। बस कंडक्टर विमल सिंह के (CG Road Accident) अनुसार ट्रक बचाने के चक्कर में बस हादसे के शिकार हुए।

CG Road Accident: श्रद्धालु बोले-छत्तीसगढ़ से आ रहे थे

वहीं श्रद्धालुओं ने बताया कि हम लोग छत्तीसगढ़ से आ रहे थे और प्रयाग होते हुए गया जाने वाले थे उन्हें पता ही नहीं चला कि बस कैसे पलटी। लेकिन बस पलटने पर काफी लोगों को चोट आई है। एक श्रद्धालु ने बताया कि उनकी पत्नी का पैर कट गया है, जिन्हें जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

इससे संबंधित खबरें यहां पढ़े

1. कैलाश गुफा से लौटते श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, मच गई चीख-पुकार

CG road accident: जशपुर जिले के फरसाबहार क्षेत्र से बुधवार की दोपहर भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने पिकअप में भरकर महिला-पुरुष श्रद्धालु कैलाश गुफा गए थे। यहां से लौटने के दौरान शाम को पहाड़ी की घाटी में पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। यहां पढ़े पूरी खबर…

2. 56 मजदूरों से भरी बस को ट्रक ने मारी जबरदस्त टक्कर, हादसे में कई लोग घायल…

धमतरी में मजदूरों से भरी बस को लापरवाह ट्रक चालक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 14 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक घटना को अंजाम देते ही ट्रक छोडक़र मौके से फरार हो गया। यहां पढ़े पूरी खबर…

Updated on:
23 Sep 2024, 10:42 AM IST
Published on: