कवर्धा

Bhandara Road Accident: छत्तीसगढ़ के 8 लोगों की मौत, बोलेरो-आयशर की टक्कर में 12 घायल, सामने आई मृतकों-घायलों की पूरी लिस्ट

Bolero-Eicher Collision: महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे NH-53 पर हुए भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के 8 लोगों की मौत हो गई।
3 min read
Sep 11, 2026
Road accident in Bhandara news
खड़े ट्रक से टकराई बोलेरो, घायल महिला यात्री अपने बच्चे के साथ ( Photo- IANS)

Bhandara Road Accident: महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे NH-53 पर शुक्रवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। लाखनी थाना क्षेत्र के मुंडीपार के पास करीब 3:31 बजे आयशर वाहन और महिंद्रा बोलेरो के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि छोटे बच्चों समेत 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में छत्तीसगढ़ के लोहारा और कवर्धा क्षेत्र के लोग भी शामिल हैं। घायलों को भंडारा और नागपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजे हैं। वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

पेट्रोल पंप से हाईवे पर आ रहा था आयशर, बोलेरो से हुई टक्कर

लाखनी पुलिस के अनुसार, हादसा शुक्रवार सुबह करीब 3:31 बजे NH-53 पर साकोली से लाखनी की ओर जाने वाले मार्ग पर मुंडीपार के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक, टाटा कंपनी का आयशर वाहन क्रमांक UP72 BT7974 पेट्रोल पंप से हाईवे पर आ रहा था। इसी दौरान साकोली से लाखनी की ओर जा रही महिंद्रा बोलेरो क्रमांक MH49 U9810 से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।

पुलिस के मुताबिक, आयशर चालक अमर सिंह रामदुलारे यादव (37) निवासी प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश, वाहन चला रहा था। प्रारंभिक जांच में आयशर को तेज गति और लापरवाही से चलाने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बोलेरो में सवार थे महिलाएं, बच्चे और अन्य यात्री

पुलिस के अनुसार, बोलेरो में महिलाएं, पुरुष और बच्चे सवार थे। हादसे में कुल 9 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल हैं। मृतकों की सूची में छत्तीसगढ़ के विचारपुर, चिचोला, बांधाटोला और बिजा क्षेत्र के लोग शामिल हैं।

हादसे में मृतकों के नाम

  1. मिनाक्षी राजकुमार वर्मा, उम्र 26 वर्ष, निवासी विचारपुर, ब्लॉक सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़।
  2. सरिता विजय वर्मा, उम्र 30 वर्ष, निवासी विचारपुर, ब्लॉक सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़।
  3. कु. रेशा राजकुमार वर्मा, उम्र 02 वर्ष, निवासी विचारपुर, ब्लॉक सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़।
  4. गणेशिया अश्वंत पटेल, उम्र 22 वर्ष, निवासी बांधाटोला, ब्लॉक सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़।
  5. राजकुमारी प्रह्लाद पटेल, उम्र 35 वर्ष, निवासी बिजा, ब्लॉक सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़।

हादसे में 12 लोग घायल

हादसे में 12 लोग घायल हुए हैं। घायलों की सूची में कई छोटे बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को उपचार के लिए भंडारा और नागपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

घायलों के नाम

  1. सुभाष विजय वर्मा, उम्र 05 वर्ष, निवासी विचारपुर, ब्लॉक सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़।
  2. ललिता योगेश पटेल, उम्र 26 वर्ष, निवासी बांधाटोला, ब्लॉक सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़।
  3. तनय योगेश पटेल, उम्र 04 वर्ष, निवासी बांधाटोला, ब्लॉक सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़।
  4. रामप्यारी भारत पटेल, उम्र 45 वर्ष, निवासी बांधाटोला, ब्लॉक सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़।
  5. सुख्यारी पटेल, उम्र 20 वर्ष, निवासी बांधाटोला, ब्लॉक सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़।
  6. रमस्या पटेल, उम्र 30 वर्ष, निवासी बांधाटोला, ब्लॉक सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़।
  7. कुमारीबाई रामधर कावरे, उम्र 20 वर्ष, निवासी बांधाटोला, ब्लॉक सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़।
  8. मयंक योगेश पटेल, उम्र 06 वर्ष, निवासी बांधाटोला, ब्लॉक सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़।
  9. रितेश विजय वर्मा, उम्र 03 वर्ष, निवासी विचारपुर, ब्लॉक सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़।
  10. कु. मेघा राजकुमार वर्मा, उम्र 03 वर्ष, निवासी विचारपुर, ब्लॉक सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़।
  11. लोकेश असवन पटेल, लगभग 09 वर्ष, निवासी बांधाटोला, ब्लॉक सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़।
  12. डॉली असवन पटेल, लगभग 07 वर्ष, निवासी बांधाटोला, ब्लॉक सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़।

कवर्धा और लोहारा के परिवारों पर टूटा कहर

हादसे में छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के बांधाटोला और लोहारा क्षेत्र के विचारपुर के कई लोग प्रभावित हुए हैं। मृतकों और घायलों की सूची में इन क्षेत्रों के कई नाम शामिल हैं। हादसे की खबर सामने आने के बाद संबंधित गांवों में शोक का माहौल है। विचारपुर के कई लोग इस हादसे में प्रभावित हुए हैं। वहीं बांधाटोला के भी कई लोग घायल हुए हैं और एक महिला की मौत हुई है। परिजन घायलों के इलाज और मृतकों के शवों को लेकर जानकारी जुटा रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच

हादसे की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक निलेश मोरे, SDPO शिवम विसापुते और पुलिस निरीक्षक आशीष गजभिये समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आयशर और बोलेरो की स्थिति के साथ ही चालक की भूमिका और हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

आयशर और बोलेरो की जोरदार टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की कार्रवाई की गई। हादसे में 9 लोगों की मौत के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं 12 घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Updated on:
11 Sept 2026 05:13 pm
Published on:
11 Sept 2026 04:40 pm