Winter 2024: छत्तीसगढ़ में रात और सुबह हल्की ठंड महसूस होने लगी है। अगले सप्ताह से तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो जाएगा और ठंड बढ़ेगी।
Chhattisgarh Winter 2024: कबीरधाम जिले से ठंडा का अहसास तो हो रहा है लेकिन केवल रात में वह भी बेहद कम। अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक बढ़ोतरी हो चुकी है। इसके चलते दिन में गर्मी का अहसास हो रहा है। वहीं दूसरी रात का तापमान भी 1 से 2 डिग्री तक बढ़ गया है। अब लोगाें का ठंड के मौसम में गर्मी का अहसास हो रहा है।
दिवाली के दूसरे दिन से हल्का ठंड का अहसास शुरु हुआ था। साथ ही अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक पहुंच चुका था, लेकिन एकाएक इसमें फिर से बदलाव आ गया।
अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हो चुकी है, जबकि उम्मीद थी कि दिवाली के बाद से तापमान में एकाएक कमी आएगी और ठंड बढ़ेगी। गुरुवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हो गई। वहीं रात में न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री बढ़ गया, जिसके कारण ठंड कम हो गई। तामपान बढ़ने के चलते ही दिन में गर्मी अधिकतम और रात में ठंड का अहसास कम हुआ। लेकिन कुछ दिनों के बाद मौसम में फिर से परिवर्तन होगी, जिसके बाद तापमान में गिरावट आएगी। आसमान में अभी हल्की बदली है इसके छंटने के बाद ठंड बढ़ने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से नमी का आना कम हो गया है जिससे प्रदेश में ठंड बढ़ने की संभावना है। फिलहाल प्रदेश के प्रमुख शहरों का अधिकतम और न्यूनतम औसत तापमान सामान्य से दो से छह डिग्री अधिक है लेकिन तीन दिनों के बाद तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट आने की संभावना है। हालांकि गुरुवार को एकाएक मौसम में बदहाल हुआ। सुबह आसमान पर बादल छा गए, जिससे उम्मीद है इसके छंटते ही अच्छी ठंड पड़ेगी।
छत्तीसगढ़ में आमतौर पर 15 नवंबर के बाद ठंड बढ़ती थी। इस साल भी ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि राज्य में 15 नवंबर के बाद अच्छी ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार, अभी दिन के तापमान में हल्की वृद्धि हुई है। राजधानी रायपुर में अभी भी गर्मी और उमस का एहसास हो रहा है। अगले कुछ दिन उत्तरी छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है। हालांकि 15 नवंबर के बाद राज्य के ज्यादातर इलाकों में ठंड का असर दिखने लगेगा।