कवर्धा

CMO को पार्षद ने गिफ्ट में दिया कचरा, फिर कहा – हमने तो कर ली सफाई..

समर्थकों ने शहर का कचरा एकत्र कर सीएमओ को कचरा गिफ्ट में दे दिया

2 min read
May 15, 2018

कवर्धा. छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में सफाई व्यवस्था से नराज पार्षद ने आनोखा प्रदर्शन किया है। पार्षद और कुछ युवाओं ने बदहाल सफाई व्यवस्था से परेशान होकर कचरा एकत्रित कर सीएमओ को गिफ्ट कर अपनी भड़ास निकाली। बताया जा रहा है कि नगर में बदहाल हो चुके सफाई व्यवस्था की कई बार शिकायत की गई थी। बावजूद सफाई नहीं हो रहा था। इसके बाद आज पार्षद और उनके समर्थकों ने शहर का कचरा एकत्र कर सीएमओ को कचरा गिफ्ट में दे दिया। इधर इस प्रदर्शन से शहर में सफाई व्यवस्था की पोल ही खोल कर दी।

सुहागिन महिलाएं कचरा देख हुई परेशान
कवर्धा शहर के वार्ड क्रमांक 5 में बरगद पेड़ के आसपास बीते कुछ दिनों से कचरा फैला हुआ था। इसके लिए पार्षद ने दो दिन पूर्व ही नगर पालिका प्रशासन को सूचित किया था कि वार्ड क्रमांक 5 में कई जगह कचरे का अंबार हो गया है। वहीं, वट सावित्री पर्व में महिलाएं यहां पूजा करने आएंगी हैं। ऐसे में समय रहते सफाई कराएं। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। मंगलवार को वट सावित्री व्रत के लिए सुहागिन महिलाएं बरगद पेड़ के पास पूजा करने पहुंची। कचरा देखकर महिलाएं काफी परेशानी हुई।

ये भी पढ़ें

टर्निंग पर तेज रफ्तार ट्रक अनबैलेंस होकर खेत में पलटा, सीधा हुआ तो निकली एक की लाश

कचरे की सफाई कर रख लिया डिब्बे में और दे दिया गिफ्ट
इसे देख पार्षद बिलाल खान और कुछ युवाओं ने कचरे की सफाई की और उसे डिब्बे में रख लिया। डिब्बे को गिफ्ट पैक कराया और नगर पालिका जाकर सीएमओ सुनील अग्रहरि को तौफा दिया गया। सीएमओ भी कचरे का गिफ्ट देखकर हक्के बक्के रह गए। सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षद और सीएमओ के बीच काफी बहस भी हुई।

सफाई व्यवस्था की खुली पोल
स्वच्छ भारत के अंतर्गत साफ कवर्धा स्वच्छ कवर्धा का की वाह-वाही लूटने वाली कवर्धा नगर प्रशासन की आज पार्षद ने अनोखा प्रदर्शन कर पोल खोलकर रख दी है। इधर जब लोगों को पार्षद के अनोखे प्रदर्शन के बारे में पता चला हो लोग हैरात में पड़ गए। इस मामले में अभी सीएमओ सुनील अग्रहरि की ओर से कुछ भी बयान नहीं आया। फिलहाल इस प्रदर्शन से नगर प्रशासन की नींद उड़ गई है।

ये भी पढ़ें

मुझे माफ कर देना पुकेश जी, मैं आपके साथ जिंदगी गुजारना चाहती थी, लेकिन अब …
Published on:
15 May 2018 06:41 pm
Also Read
View All