कवर्धा

एक दर्जन ग्रामीण डायरिया की चपेट में, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर

एक दर्जन से अधिक लोग डायरिया की चपेट में हैं। गांव स्वास्थ्य विभाग ने कैम्प लगा दिया है।
2 min read
• •
Updated: 21 Aug 2018, 5:22 PM IST
diarrhea news
एक दर्जन ग्रामीण डायरिया की चपेट में, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर

कवर्धा. छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के ग्राम कटंगीकला और जुनवानी में एक दर्जन से अधिक लोग डायरिया की चपेट में हैं। गांव स्वास्थ्य विभाग ने कैम्प लगा दिया है। वहीं गांव भर के लोगों का जांच व ईलाज जारी है।

बोड़ला ब्लॉक के ग्राम कटंगीकला में पिछले तीन दिनों से अफरा-तफरी मच रही, क्योंकि यहां पर कई लोग एक साथ उल्टी-दस्त करने लगे। हालात बिगडऩे की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को मिली तो तुरंत ही लोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और रेंगाखारकला का स्वास्थ्य अमला को गांव रवाना किया गया। यहां पर स्वास्थ्य टीम ने लोगों की जांच की। कुल २६ लोगों की जांच में ९ डायरिया से पीडि़त मिले। इसमें एक की हालत गंभीर थी, जिसे तुरंत ही लोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। गांव में जांच के दौरान १७ लोग बुखार, उल्टी, सर्दी-खांसी, जुखाम सहित बीमारी के मिले। सभी का उपचार किया जा रहा है।

वहीं मंगलवार को ग्राम कटंगी और जुनवानी में 28 लोगों की जांच हुई, जिसमें चार डायरिया के मरीज मिले। वहीं अन्य मौसमी बीमारी की चपेट में हैं। हालात फिलहाल काबू में हैं। गांव में स्वास्थ्य शिविर एक सप्ताह के लिए लगा दिया गया है। हालात का जायजा लेने सीएमएचओ भी सुबह से यहां पहुंच गए थे।

कबीरधाम के सीएमएचओ, डॉ. केके गजभिये ने बताया सोमवार को 26 लोगों की जांच में 9 और मंगलवार को 28 लोगों की जांच में 4 मरीज उल्टी-दस्त के मिले। एक गंभीर था जिसे लोहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, अब उसकी हालत में सुधार है। कटंगी और जुनवानी में जांच के लिए एक सप्ताह तक शिविर रहेगा। हालात कंट्रोल में है।

Published on: