
रायपुर. प्रदेश में लगातार पैर पसार रहे डे़ंगू से लोग परेशान हो चुके हैं। डेंगू के कहर से लगातार लोग अपनी जान गवां रहे हैं। यहां तक कि डेंगू के कहर को देखकर प्रशासन ने इसके मुफ्त इलाज की घोषणा भी की है। एेसे में नगर निगम के अधिकारी व वामन राव लाखे वार्ड के पार्षद स्कूलों में जाकर बच्चों को डेंगू और उसके लक्षणों को लेकर जागरूक कर रहे हैं।