कवर्धा

डेढ़ सौ फीट गहरी खाई में गेंद की तरह लुढ़क गयी SUV, गाडी के उड़े चीथड़े

सभी घायल भिलाई पावरहाउस इलाके के रहने वाले हैं। परिवार के साथ चिल्फ़ी घाटी घूमने गए हुए थे। वहां से वापस लौटते समय भोरमदेव घाटी के पास अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर लुढ़कते हुए डेढ़ सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी।
less than 1 minute read
Dec 13, 2019
kawardhaaccident.jpg

कवर्धा. भोरमदेव थाने क्षेत्र में रमदेव घाटी के पास एक बड़ा हादसा हुआ है। एक SUV अनियंत्रित हो कर डेढ़ सौ फीट गहरे खाई मे गिर गई। गाडी में सवार सभी लोग बुरी तरह जख्मी हो गए है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, सभी घायल भिलाई पावरहाउस इलाके के रहने वाले हैं। परिवार के साथ सभी चिल्फ़ी घाटी घूमने गए हुए थे। वहां से वापस लौटते समय भोरमदेव घाटी के पास अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर लुढ़कते हुए डेढ़ सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी।

गाडी में सवार सभी आठ लोग बुरी तरह घायल हो गए। एक ही हालत बहुत ही गंभीर बताई जा रही है। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला चिकित्सालय मे भर्ती करवाया।

Published on:
13 Dec 2019 05:24 pm