
Kawardha Crime: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के पिपरिया में मामूली बात को लेकर उपजे विवाद में नाती ने अपने ही दादी की टांगिया मार कर मौत के घाट उतार दिया। खून से लथपथ बुजुर्ग महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रोटी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था, फिलहाल सूचना पर पहुंची पिपरिया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस केस दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।
जानकारी के अनुसार ग्राम कोको में यह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक नाती ने अपनी ही दादी की बेरहमी से धारदार टंगिया से हत्या कर दी। हत्या की वजह रोटी को लेकर बताई जा रही है। आरोपी जितेंद्र पात्रे (30 वर्ष) कि अपनी दादी बुधन बाई पात्रे (80 वर्ष) से रोटी मांगने को लेकर विवाद हुआ। वहीं कुछ ही देर में खौफनाक वारदात को बदल गया। गुस्से में आकर आरोपी ने दादी के सिर पर टांगिया से वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या से गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर मृतक के घर पहुंचे तो खून के छींटे देख लोगों का दिल दहल गया। वारदात के बाद आरोपी भागने की फिराक में था। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। फिलहाल मामले में अभी तक पिपरिया पुलिस की ओर से बयान सामने नहीं आया है। जल्द ही मीडिया को बयान देगी।
Smart Investigation in Murder Cases: हत्या मामलों में ‘स्मार्ट विवेचना’ का वार, 124 बिंदुओं की चेकलिस्ट अनिवार्य, जानें जांच में क्या होगा नया?
हत्या जैसे गंभीर अपराधों में अब सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, बल्कि पुख्ता वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर सजा सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाएगा...पढ़ें पूरी खबर
गला घोंटकर हत्या, फिर करंट से मौत दिखाने की कोशिश, अवैध संबंध के चलते पति ने रची खौफनाक वारदात
छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है...पढ़ें पूरी खबर