Girl Molestation : दो बच्चों के बाप ने युवती को शादी का झंसा देकर [पहले तो अपनी हवस का शिकार बनाया और जब वह गर्भवती हुई तो शादी करने से इंकार कर दिया
कवर्धा. Girl Molestation : हथलवा चौकी बाजार चारभाठा के रहने वाले एक युवक ने कवर्धा जिले के लोहारा थाना क्षेत्र की युवती के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाया। इस दौरान लड़की का गर्भ ठहर गया और वो गर्भवती हो गयी। लड़की ने ये बात अपने प्रेमी को बताई। वह अपने शादी के वादे को दोहराता रहा । इसी दौरान लड़की ने एक बच्चे को जन्म दे दिया उसके बाद आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया।
जानकारी के अनुसार आरोपी पीड़िता से एक साल पहले अपने परिचित के वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान मिला। यही उसने सजातीय होने का झांसा देकर युवती से नम्बर साझा किया। इस दौरान दोनों की फोन पर बात होने लगी और युवक भी उसके गांव जाने लगा।
उसने युवती को शादी का झांसा दिया और उसके साथ अवैध सम्बन्ध बनाया। इसी दौरान वह गर्भवती हो गयी और उसने एक बच्चे को भी जन्म दे दिया। बच्चे के पैदा होने के बाद उसने शादी करने से इंकार कर दिया।जिसके बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
दो बच्चों का बाप है आरोपी
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तो उन्हें पता चला की युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी पहले से ही शादी शुदा है। यही नहीं उसके दो बच्चे भी हैं। इसके बावजूद उसने पीड़िता को स्वजातीय होने का झूठ बोलकर फसाया था और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया था। जब उसने बच्चे को जन्म दिया तो शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़िता के शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है।