Nautapa 2025: कवर्धा जिले में नवतपा ने नौवे दिन अपना कुछ तेवर दिखाया। सोमवार को पहली बार लोगों को नवतपा लगने का अहसास हुआ।
Nautapa 2025: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में नौतपा ने नौवे दिन अपना कुछ तेवर दिखाया। सोमवार को पहली बार लोगों को नौतपा लगने का अहसास हुआ। देर शाम तक गर्म हवा चलती रही। इससे लोग दिनभर परेशान रहे। गर्मी से पूरे दिन पंखे, कूलर व एसी चलते रहे।
सोमवार को दिन का पारा 38 डिग्री पर रहा। एक दिन में ही 3 डिग्री तापमान बढ़ा। इस बार नवतपा के शुरूआत में सप्ताह भर नमी आने के कारण सूर्य की तपिश का अहसास नहीं हुआ। ज्ञात हो कि इस बार समय से सप्ताह भर पहले ही केरला में मानसून ने दस्तक दे दी। इसके बाद प्रदेश सहित जिले में प्री मानूसन बारिश भी शुरू हो गई। नवतपा लगते ही बारिश व बूंदाबांदी के कारण गर्मी का अहसास नहीं हुआ।
ऐसा 50 साल में पहली बार हुआ कि नौतपा के पहले केरल में मानसून ने दस्तक दी। इसके साथ ही नमी का आगमन हुआ। साथ ही नौतपा के चौथे दिन छत्तीसगढ़ में मानसून ने दस्तक दे दी। इसका असर जिले में भी देखना को मिला, बारिश व बदली से मौसम कूल-कूल हो गया। इस बार नौतपा में अन्य सालों से लोगों को गर्मी का अहसास नहीं हुआ। लेकिन इसी दौरान मानसून भटक गया।
इससे नौतपा के नौवें दिन सूर्य अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 18 डिग्री रिकार्ड किया गया। इसके साथ ही हवा में नमी का प्रतिशत बढ़ने से उमस ने भी लोगों को परेशान किया। सुबह से तेज धूप निकल रही, इसके कारण लोगों को बढ़ी हुई गर्मी का अहसास हुआ। वहीं शाम के बाद बादल छाने से उमस बढ़ गई। अगले 24 घंटे में एक-दो जगहों पर बूंदाबांदी होने के आसार है।
इस बार नौतपा में शुरूआत से गर्मी नहीं पड़ी। पारा 40 डिग्री के अंदर ही रही। इसके बाद आठवें और नौवे दिन गर्मी बढ़ी है। नौतपा के आखिरी में सूरज ज्यादा तपा। 2 जून को नौतपा की विदाई भी हो गई। बावजूद इसका असर 8 जून तक रहेगा। नौतपा जाते जाते अंतिम दिन अपना तेवर दिखाया। इसके बाद फिर से मौसम में परिवर्तन होने की संभावना है।