
नौतपा में सावन जैसी बारिश!(photo-patrika)
Nautapa 2025: छत्तीसगढ़ में नौतपा इस बार सावन जैसी बारिश हो रही है। गुरुवार को गरज, चमक और तेज हवा के साथ बारिश हुई। जन जीवन पर भी असर पड़ा। एक बार फिर से जगह-जगह पानी भर गया। नालियों का कचरा सड़क पर बहने लगा। मई महीने में ही जुलाई महीने की झड़ी लगी हुई है।
बारिश होने से अधिकतम तापमान में कमी आई है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 30 मई को भी भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। बंगाल की खाड़ी में गहन अवदाब बने होने के कारण बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश से जन जीवन पर भी असर पड़ा है। काम-काज प्रभावित हुआ है।
Updated on:
30 May 2025 02:27 pm
Published on:
30 May 2025 02:27 pm
