कवर्धा

ओडिशा से पन्ना जा रहा था 18.46 किलो गांजा, चिल्फी में पुलिस ने 4 तस्करों को दबोचा, जानें पूरा मामला

Kawardha News: पुलिस ने दो अलग-अलग वाहनों से 18 किलो 460 ग्राम गांजा बरामद कर मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
1 minute read
• •
Sep 27, 2026
Chhilfi Police
पुलिस ने 4 तस्करों को दबोचा (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Ganja Smuggling:छत्तीसगढ़ में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके बावजूद अलग-अलग जिलों में गांजा तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में कवर्धा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 132 किलो गांजा जब्त किया है। बता दें कि चिल्फी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने एनएच-30 पर वाहन जांच के दौरान दो अलग-अलग वाहनों से 18 किलो 460 ग्राम गांजा बरामद किया। कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के रहने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ओडिशा के नुआपाड़ा से गांजा लेकर मध्यप्रदेश के पन्ना जा रहे थे। इसी दौरान एनएच-30 पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने दोनों वाहनों की जांच की। तलाशी के दौरान वाहनों से कुल 18 किलो 460 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

दो वाहनों और चार मोबाइल सहित 22.53 लाख का सामान जब्त

गांजा बरामद होने के बाद पुलिस ने मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान गांजा परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे दो वाहन और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, जब्त किए गए गांजा, वाहनों और अन्य सामान समेत कुल 22 लाख 53 हजार रुपए का मशरूका जब्त किया गया है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

चिल्फी पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ चिल्फी थाने में अपराध क्रमांक 22/2026 दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, मामले में गांजा तस्करी से जुड़े अन्य नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि तस्करी के इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
27 Sept 2026 02:32 pm
Published on:
27 Sept 2026 02:30 pm