कवर्धा

संजीवनी 108 के इंतजार में तड़पता रहा मासूम, परेशान होकर पिता पैदल ही ले गए बेटे को अस्पताल

बीमार बालक संजीवनी 108 के इंतजार में घंटों तक तड़पता रहा।
2 min read
• •
Updated: 17 Aug 2018, 4:06 PM IST
cg news
संजीवनी 108 के इंतजार में तड़पता रहा मासूम, परेशान होकर पिता पैदल ही ले गए बेटे को अस्पताल

नेऊर . छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक मासूम संजीवनी 108 के इंतजार में घंटों तड़पता रहा। यह मामला पंडरिया विकासखंड के वनांचल का है जहां बीमार बालक संजीवनी 108 के इंतजार में घंटों तक तड़पता रहा।

पंडरिया ब्लाक के सुदूर वनांचल ग्राम पंचायत कांदावांनी के आश्रित गांव ढेपरापानी के निवासी रमेश पिता रति बैगा (5) जिसका स्वास्थ्य पिछले एक सप्ताह से खराब है। पीडि़त के पिता ने बताया कि शौच के समय पेट अधिक दर्द होता है, तो परिवार के सदस्य लोग झाड़ फूं क कर रहे थे। एक हफ्ते में ठीक नहीं हुआ तो संजीवनी 108 को फोन किया।

संजीवनी 108 में फोन किया तो कहा कि एबुलेंस की व्यवस्था नहीं हो पाएगी। बताया कि कुकदुर के संजीवनी 108 की गाड़ी का पीछे साइड का दरवाजा टूट गया है और रिपेयर के लिए रायपुर भेजा गया है, जो मरम्मत के बाद ही आएगा।

इससे परेशान परिवार के सदस्यों ने पंडरिया एबुंलेंस के लिए सम्पर्क किया तो बताया कि दूसरे जगह मरीज लेने के लिए गया हुआ है। डिलवरी पेशेंट को लाने के लिए गया है। इससे मरीज तड़पता रहा।

इससे परेशान पिता ने अपने लडक़े को कीचड़ से होते हुए 8 किमी पैदल गोद में लेकर चला। इसके बाद कुकदुर बीएमओ ने गाड़ी भेजी और मरीज को कुकदुर स्वास्थ्य केेंद्र में भर्ती कर इलाज किया गया।

Published on: