
रायपुर. दस वर्षो से वेतन विसंगति से जूझते रहने के बावजूद मांग पूरा नहीं होने से परेशान स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने 1 अगस्त से अनिश्चितकालीन आंदोलन पर है आज आंदोलन का 17वॉ दिन रहा। शहर में इन दिनों डेंगू का कहर है उसपर प्रदेश भर के हज़ारों स्वास्थय संयोजक कर्मचारीयों की हड़ताल 17वें दिन भी जारी है । मौसम भी बीमारी को आमंत्रण देने वाला है ऐसे में एक साथ लगभग 10 हज़ार स्वास्थ्य कर्मचारियों का हड़ताल पर जाना चिंताजनक है। शासन-प्रशासन तक अपनी मांगों को पहुँचाया भी मगर शायद सरकार उसपर संज्ञान लेना मुनासिब नहीं समझ रही। कर्मचारी और प्रशासन के बीच तनातनी का खामियाज़ा कहीं-न-कहीं आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है।