कवर्धा

Chhattisgarh Labour Department: श्रमिक कार्ड में नाम-पते की गलती तो अटक सकता है योजनाओं का लाभ, आधार से होगा सत्यापन

Chhattisgarh Labour Department: कबीरधाम जिले में निर्माण श्रमिकों और असंगठित कर्मकारों के श्रमिक कार्ड का आधार से मिलान कर ई-केवाईसी और संशोधन कराया जा रहा है।
2 min read
• •
Updated: 25 Nov 2026, 2:06 PM IST
Chhattisgarh Labour Department
श्रमिक कार्ड का KYC के लिए लगा शिविर (photo patrika)_

Labour Department: श्रमिक कार्ड में नामए जन्मतिथि या पते की छोटी सी गलती भी सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में बाधा बन सकती है। पंजीयन कार्ड और श्रम विभाग के पोर्टल में दर्ज जानकारी का आधार कार्ड से मिलान नहीं होने के कारण कई पात्र श्रमिक योजनाओं के लाभ से वंचित हो सकते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए जिले में निर्माण श्रमिकों और असंगठित कर्मकारों के श्रमिक कार्ड का आधार आधारित संशोधन और ई-केवाईसी कराया जा रहा है।

आधार कार्ड से होगा सत्यापन

कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने मंगलवार को समय-सीमा की बैठक में श्रम विभाग को ग्राम पंचायतों और नगरीय निकाय क्षेत्रों में लगाए जा रहे विशेष शिविरों के माध्यम से यह काम प्राथमिकता से पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। शिविरों में सीएससी और चॉइस सेंटर संचालकों के माध्यम से श्रमिक कार्ड में दर्ज नाम, जन्मतिथि, पता सहित अन्य जानकारियों का आधार कार्ड से मिलान कर त्रुटियां सुधारी जा रही हैं। श्रम विभाग ने पंचायतवार ई-केवाईसी और संशोधन के लिए पात्र श्रमिकों की सूची संबंधित सीएससी संचालकों को उपलब्ध करा दी है।

छोटी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी

श्रमिक कार्ड में दर्ज जानकारी का सही होना केवल दस्तावेजी औपचारिकता नहीं है, बल्कि सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। नाम, जन्मतिथि या पते में अंतर होने पर पात्रता और पहचान के सत्यापन में समस्या आ सकती है। ऐसे में श्रमिकों के लिए जरूरी है कि वे अपने श्रमिक कार्ड में दर्ज जानकारी का आधार कार्ड से मिलान कराएं। किसी तरह की त्रुटि होने पर विशेष शिविरों के माध्यम से उसे ठीक कराएं और ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करें। इससे भविष्य में योजनाओं का लाभ लेने के दौरान होने वाली संभावित परेशानियों से बचा जा सकेगा।

नाम जन्मतिथि और पते का आधार से होगा मिलान

श्रमिक कार्ड में कई बार पंजीयन के दौरान नाम की स्पेलिंग, जन्मतिथि, पता या अन्य व्यक्तिगत जानकारियों में त्रुटियां रह जाती हैं। वहीं आधार कार्ड में दर्ज जानकारी और श्रमिक पंजीयन कार्ड के विवरण में अंतर होने से सत्यापन की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। ऐसी स्थिति में श्रमिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को दूर करने के लिए अब श्रमिक कार्ड में दर्ज जानकारियों का आधार कार्ड से मिलान कराया जा रहा है। जहां भी जानकारी में अंतर या त्रुटि मिलेगी, वहां आवश्यक संशोधन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Updated on:
25 Nov 2026, 2:06 PM IST
Published on: