कवर्धा

CG Crime: कवर्धा में महिला की हत्या, चार साल से फरार 5 आरोपी गिरफ्तार

CG Crime: कवर्धा में महिला की हत्या के आरोप में पांच आरोपियों को चार साल बाद गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

less than 1 minute read
Mar 24, 2025

CG Crime: पुलिस ने महिला की हत्या के आरोप में पांच आरोपियों को चार साल बाद गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। तरेगांव थाने से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सोनतरा निवासी मृतिका गणेशिया बाई एवं आरोपी बैसाखु धुर्वे के बीच पैतृक भूमि एवं अनाज के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।

घटना के दिन 17 मार्च 2021 की शाम गणेशिया बाई अपने खेत की ओर गई थी। जहां अभियुक्त बैसाखू धुर्वे, विष्णनाथ धुर्वे और गणेश मरकाम उसे खोजते हुए पहुंचे। विष्णनाथ धुर्वे ने उस पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे गणेशिया बाई गंभीर रूप से घायल हो गई। बैसाखू धुर्वे ने गमछे से गला कस दिया। विष्णनाथ धुर्वे ने डंडे से हमला कर छाती को दबा दिया। जिससे मौके पर ही गणेशिया बाई की मृत्यु हो गई। हत्यारे मौके से फरार हो गए।

पीएम से हत्या की पुष्टि

हत्या के बाद शव और अपराध में प्रयुक्त वस्तुओं को छिपाने का प्रयास किया गया। थाना तरेगांव में मामला दर्ज कर जांच की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद धारा 302, 201, 34 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। जांच में विलंब होता रहा। अधिकारियों के तबादले के कारण जांच गति नहीं पकड़ रही थी। चार साल बाद जांच आगे बढ़ी।

गवाहों के बयान तकनीकी साक्ष्य व मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेहियों से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान सभी आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। तरेगांव थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Published on:
24 Mar 2025 09:06 am
Also Read
View All

अगली खबर