खजुराहो

फोर लेन होगी एमपी की यह संकरी टू लेन सड़क, 2059 करोड़ में बनेगी चौड़ी सपाट रोड

Sagar Damoh Road- सागर और दमोह के बीच बनेगी फोरलेन, मंत्रि परिषद ने 2059 करोड़ की दी मंजूरी

2 min read
Dec 09, 2025
2059 करोड़ की फोरलेन से जुड़ेंगे सागर और दमोह

Sagar Damoh Road- मध्यप्रदेश के दो बड़े शहरों के बीच कार, बाइक जल्द ही सरपट दौड़ेंगी। यहां की संकरी रोड के स्थान पर अब फोरलेन चौड़ी सड़क बनाई जा रही है। राज्य सरकार ने इसकी स्वीकृति दे दी है। यह फोरलेन सड़क सागर से दमोह तक बनाई जाएगी। इसी के साथ प्रदेश के इन दोनों बड़े शहरों के बीच का सफर न केवल और आरामदायक बन जाएगा बल्कि इसमें समय भी कम लगेगा। राज्य मंत्रि-परिषद द्वारा सागर से दमोह 76 किलोमीटर फोरलेन मार्ग निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

अधिकारियों के अनुसार सागर-दमोह मार्ग का हाइब्रिड एन्युटी मॉडल (HAM) के अंतर्गत उन्नयन एवं निर्माण किया जाएगा।
4-लेन रोड पेव्हड शोल्डर के साथ बनाई जाएगी। अभी यह रोड 2 लेन है। सागर से दमोह के बीच की प्रस्तावित चौड़ी सड़क पर कई ब्रिज, अंडर​पास आदि भी बनाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें

एमपी में मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलों के बीच सीएम का बड़ा फैसला, मंत्रियों को किया तलब, मची हलचल

हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल के अंतर्गत मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम द्वारा इस रोड का निर्माण कराया जाएगा। सागर दमोह 4 लेन सड़क की कुल लंबाई 76.680 किमी होगी। राज्य मंत्रि-परिषद द्वारा परियोजना के लिए वित्तीय लागत कुल 2059 करोड़ 85 लाख रुपए की स्वीकृति दे दी गई है।

40 प्रतिशत खर्च राज्य राजमार्ग निधि से

मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम द्वारा सागर दमोह 4 लेन सड़क की लागत का 40 प्रतिशत खर्च राज्य राजमार्ग निधि से जीएसटी सहित वहन किया जाएगा। स्वीकृति अनुसार रोड निर्माण की शेष 60 प्रतिशत राशि का प्रावधान संचालन अवधि में 15 वर्षों तक 6 माही एन्युटी के रूप में राज्य बजट के माध्यम से किया जाएगा।

3 बड़े ब्रिज बनाए जाएंगे

इसके अतिरिक्त भू अर्जन एवं अन्य कार्यों के लिए 323 करोड़ 41 लाख रूपए का भुगतान भी राज्य बजट से किया जाएगा। सागर दमोह 4 लेन सड़क परियोजना के अंतर्गत 3 बड़े ब्रिज बनाए जाएंगे। इसके साथ ही 13 अंडरपास, 9 मध्यम श्रेणी के पुल, 1 आरओबी का निर्माण किया जाएगा। 4 लेन सड़क परियोजना में 13 वृहद जंक्शन और 42 मध्यम जंक्शन भी प्रस्तावित हैं।

सागर और दमोह को जोड़नेवाला यह महत्वपूर्ण मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग-44 और राष्ट्रीय राजमार्ग-34 से कनेक्टिविटी बढ़ाएगा। रोड 4 लेन होने से बुंदेलखंड क्षेत्र में कृषि, खनिज, व्यापार और पर्यटन गतिविधियों को गति मिलेगी।

परियोजना में परसोरिया, गढ़ाकोटा, रोन और बान्सा में 4 बायपास बनाए जाने हैं। सड़क सुरक्षा के लिए 21 स्थानों पर कर्व सुधार तथा 13 बड़े जंक्शनों पर VUP भी प्रस्तावित हैं।

बता दें कि यह प्रदेश की अति व्यस्त सड़कों में शामिल है। वर्तमान में 10300 पीसीयू का यातायात दबाव है। निकट भविष्य में 17000 पीसीयू की संभावना है। बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए 2 लेन सड़क को चौड़ी करना बेहद आवश्यक है। यह मार्ग ‘विंध्य विकास पथ’ का हिस्सा है, जिससे कटनी दिशा में भविष्य का 4-लेन कॉरिडोर भी सुदृढ़ होगा।

सागर दमोह मार्ग के उन्नयन से यात्रा समय में कमी के साथ ही दुर्घटनाओं में गिरावट, ईंधन की बचत और परिवहन तंत्र में व्यापक सुधार भी होगा। क्षेत्र की उपजाऊ कृषि भूमि, दमोह के खनिज संसाधनों और कुंडलपुर सहित पर्यटन स्थलों को भी बड़ा लाभ मिलेगा। यह परियोजना बुंदेलखंड इलाके के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

ये भी पढ़ें

जिस परिवार में बेटी ब्याही, बेटे के लिए वहीं से बहू भी ला रहे सीएम मोहन यादव

Updated on:
09 Dec 2025 08:16 pm
Published on:
09 Dec 2025 06:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर