खंडवा

यूपी में आसिम वकार के बाद एमपी में AIMIM को बड़ा झटका, एकलौती दिग्गज नेता कांग्रेस में शामिल

Shakira Bilal Join Congress : खंडवा से एआईएमआईएम की इकलौती पार्षद शाकिरा बिलाल पेंटर पार्टी के कई पदाधिकारियों और दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में शामिल हो गई हैं।
2 min read
Shakira Bilal Join Congress
खंडवा में AIMIM पार्षद शाकिरा बिलाल पेंटर कांग्रेस में शामिल हुईं (फोटो सोर्स: Patrika)

Khandwa News : इन दिनों हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मुस्लिम इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) को एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं। यूपी के लखनऊ निवासी राष्ट्रीय प्रवक्ता सैय्यद आसिम वकार द्वारा एआईएमआईएम से इस्तीफा देने के बाद अब मध्य प्रदेश में पार्टी को जोरदार झटका लगा है। प्रदेश के खंडवा में एआईएमआईएम की इकलौती पार्षद शाकिरा बिलाल पेंटर समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि, हम सब मिलकर खंडवा के विकास की लड़ाई में एकजुट होकर लड़ेंगे।

आपको बता दें कि, खंडवा में एआईएमआईएम की इकलौती पार्षद शाकिरा बिलाल पेंटर ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है। उन्होंने अपने पति के साथ साथ पार्टी के समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी ने कांग्रेस का गमछा पहनाकर सभी का पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान नगर निगम नेता प्रतिपक्ष दीपक मुल्लू राठौर समेत कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। शाकिरा बिलाल समेत द्रजनों लोगों के कांग्रेस में शामिल होने के बाद राजनीतिक जानकारों का ये भी कहना है कि, प्रदेश से पार्टी के पूरी तरह पैर उखड़ गए हैं।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने किया स्वागत

इस दौरान खंडवा शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी का कहना है कि, पार्षद शाकिरा बिलाल पेंटर का कांग्रेस पार्टी में स्वागत अभिनंदन करती हूं। राहुल गांधी नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहे हैं। यही वजह है कि, उनका कारवां लगातार बढ़ता जा रहा है। हम सबका मकसद है कि, इस देश में धर्म से ऊपर उठकर मुद्दों की राजनीति हो। बेरोजगारी और महंगाई पर बात हो। हम सब मिलकर खंडवा के विकास के लिए लड़ेंगे।

एआईएमआईएम के इन सदस्यों नें ज्वाइन की कांग्रेस

एआईएमआईएम की पार्षद शाकिरा बिलाल पेंटर के साथ साथ एआईएमआईएम के पूर्व शहर अध्यक्ष और पार्षद पति बिलाल पेंटर, एआईएमआईएम के पूर्व यूथ अध्यक्ष मुस्तकीम तिगाला, एआईएमआईएम महिला विंग की सचिव शहाना सैय्यद शाह समेत दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं।

चुनाव से पहले यूपी की राजनीति में बड़ा उलटफेर

आपको बता दें कि, इससे पहले यूपी AIMIM के बड़े नेताओं में से एक और पार्टी राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे आसिम वकार हालही में राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। अपने धुआंधार तर्कों और बयानों के चलते वो हमेशा चर्चा में बे रहते हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय, यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल के चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी की मौजूदगी में वकार ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी।

Updated on:
03 Sept 2026 04:20 pm
Published on:
03 Sept 2026 04:20 pm